
देवर की बारात में यूट्यूबर नीतू बिष्ट का जलवा, काला चश्मा पहन ‘लो चली मैं’ पर जमकर किया डांस, Video
AajTak
यूट्यूबर नीतू बिष्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने देवर की बारात में धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं. पिंक एम्ब्रॉयडर्ड लहंगे और काले चश्मे के साथ उनका यह देसी स्वैग और शानदार डांस मूव्स फैंस को बेहद पसंद आ रहे हैं.
Neetu Bisht Viral Dance Video: सारा तेंदुलकर के बाद अब एक यूट्यूबर के डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. अपने छोटे भाई अर्जुन और भाभी सानिया के संगीत में सारा ने खूब रंग जमाया था और अब उनके साथ सोशल मीडिया यूट्यूबर नीतू बिष्ट ने अपने देवर की शादी में सारी लाइमलाइट चुरा ली.
इंटरनेट पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें यूट्यूबर नीतू अपने देवर की बारात में पूरे जोश के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में उनका अंदाज इतना शानदार है कि लोग न सिर्फ उनके डांस बल्कि उनके फैशन और स्टाइल की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं. बारात के माहौल में उनका यह डांस मोमेंट किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लग रहा.
वायरल वीडियो में नीतू को आप सलमान खान के सुपरहिट गाने ‘लो चली मैं अपने देवर की बारात लेकर’ पर धमाकेदार डांस मूव्स करते देख सकते हैं. जैसे ही गाना बजता है, वह मुस्कुराते हुए बारातियों के बीच थिरकने लगती हैं. देवर की बारात में डांस करते हुए उनके चेहरे की खुशी अलग ही देखने को मिल रही है. उनके एक्सप्रेशन्स, एनर्जी और कॉन्फिडेंस देखकर आसपास खड़े लोग भी झूमने लगते हैं.
लुक की बात करें तो उन्होंने नीतू ने पिंक टोन का बेहद खूबसूरत हैवी एम्ब्रॉयडर्ड लहंगा पहना हुआ है. लहंगे के साथ उन्होंने हैवी जूलरी भी पहन रखी है, जो उनके लुक को रॉयल टच दे रही है. डीपनेक ब्लाउज के साथ उनका नेकलेस काफी जंच रह है और उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है.
उन्होंने अपने बालों को स्लीक तरीके से पीछे बांधा हुआ है, जिससे उनकी जूलरी और मेकअप दोनों अच्छे से हाईलाइट हो रहे हैं, न्यूड मेकअप, ग्लॉसी लिप्स और सॉफ्ट ग्लोइंग बेस उनके पूरे लुक को एलिगेंट बनाया है. आंखों पर उन्होंने काले चश्मे लगा रखे हैं जो डांस के दौरान सबका ध्यान खींच रहे हैं.
ट्रेडिशनल लहंगे के साथ ब्लैक सनग्लासेस पहनकर उन्होंने अपने स्टाइल में मॉडर्न ट्विस्ट एड कर दिया है. यही वजह है कि उनका यह फैशन फ्यूजन सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








