
देवरिया: बीजेपी MLA शलभ मणि त्रिपाठी समेत 10 के खिलाफ डकैती, जानलेवा हमले का केस दर्ज
AajTak
यूपी में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान से पहले 2 मार्च को पैसे बांटने की आरोप-प्रत्यारोप को लेकर बीजेपी और सपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे. इस मामले में पुलिस न बीजेपी की तरफ से सपाइयों पर केस दर्ज कर लिया था लेकिन सपा की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी.
न्यायालय के आदेश पर सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी और संजय केडिया सहित दस लोगों के खिलाफ के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज कर लिया है. विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान से पहले देवरिया विधानसभा क्षेत्र के कर्माजीतपुर गांव में 2 मार्च की रात को पैसे बांटने के आरोप-प्रत्यारोप को लेकर बीजेपी समर्थकों और सपा समर्थकों में जमकर मारपीट हुई थी.
सभी के खिलाफ जानलेवा हमले, डकैती समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. तत्कालीन सपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह के बड़े भाई श्रीप्रकाश सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई थी.
पुलिस ने सपा नेता की शिकायत नहीं की थी दर्ज
जानकारी के मुताबिक सपा प्रत्याशी के भाई श्रीप्रकाश सिंह को सूचना मिली थी कि भाजपा के लोग चुनाव प्रभावित करने के लिए पैसा बांट रहे हैं. यह सुनकर वह मौके पर पहुंचे और अपने छोटे भाई तत्कालीन सपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह को फोन कर बुलाया. इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी.
इस दौरान फायरिंग की भी बात समाने आई थी. हालांकि किसी को गोली नहीं लगी थी, जिसमें बीजेपी समर्थकों के आठ लोगों को गंभीर चोट आई थी. वहीं सपा के कुछ लोगों को भी चोट आई थी लेकिन पुलिस ने बीजेपी समर्थक मयंक ओझा की तहरीर पर सपा प्रत्याशी के अलावा श्री प्रकाश सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, पिंटू, हर्ष शर्मा, रघुराज, राजू और धनेश व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था.
इसके बाद पुलिस ने सभी 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था. इस घटना में सपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने केस नहीं लिखा था. इसके बाद सपा प्रत्याशी के भाई ने कोर्ट से केस दर्ज करवाने की अपील की थी.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









