
देखें सबसे हैंडसम IAS अफसर की सगाई की खास तस्वीरें
AajTak
सोशल मीडिया पर IAS अतहर आमिर खान और डॉक्टर महरीन काजी की सगाई समारोह की फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं. उन दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आ रही है. IAS अतहर की होने वाली पत्नी दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में साइंटिफिक ऑफिसर के पद पर तैनात रही हैं.
IAS टीना डाबी के पूर्व पति IAS अतहर आमिर खान दूसरी शादी करने जा रहे हैं. उन्होंने डॉक्टर महरीन काजी के साथ सगाई भी कर ली है. दोनों की सगाई की फोटो भी सामने आ गई हैं. इसके अलावा सगाई समारोह के दौरान फोटोशूट के कई फोटोज और रील्स भी वायरल हो रहे है. IAS अतहर आमिर खान को सोशल मीडिया पर सबसे हैंडसम IAS अफसर बताया जाता रहा है.
IAS अतहर और महरीन की सगाई समारोह की फोटोज @ kkstudioz ने शेयर की है. एक तस्वीर में अतहर, महरीन को अंगूठी पहनाते दिखते हैं. इस दौरान अतहर व्हाइट शर्ट और ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं. वहीं महरीन इस खास मौके पर आइवरी कलर का लहंगा पहने दिखीं.
इसके अलावा समारोह के दौरान हुए फोटोशूट के भी कई फोटोज शेयर किए गए हैं. इसमें IAS अतहर और डॉक्टर महरीन अलग-अलग गेटअप में नजर आ रहे हैं. वे दोनों हाथों में हाथ डालकर पोज देते नजर आ रहे हैं.
बता दें कि IAS अतहर श्रीनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर और श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के CEO हैं. उनकी होने वाली पत्नी महरीन पेशे से डॉक्टर हैं.
लिंक्डइन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, महरीन नई दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर में साइंटिफिक ऑफिसर का काम कर रही हैं. महरीन मैक्स हॉस्पिटल में कंसल्टेंट भी हैं. इसके अलावा वह bakson's homoeopathy में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं.
महरीन ने फरीदकोट के बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज से बैचलर्स ऑफ मेडिसीन एंड सर्जरी की डिग्री हासिल की है. महरीन ने दिल्ली के अंबेडकर यूनिवर्सिटी से डॉक्टर ऑफ मेडिसीन की डिग्री फर्स्ट डिवीजन ग्रेड से हासिल किया. इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए विदेश गईं.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










