
दूसरे से तय हुई शादी… प्रेमिका को गला घोंटकर मार डाला, बोरे में बंद कर झाड़ी में फेंकी लाश
AajTak
प्यार में पागल प्रेमी ने शौच के लिए घर से निकली युवती का अपहरण कर लिया. इसके बाद गला घोंटकर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी. फिर लाश को बोरे में भरकर झाड़ियों में फेंक दिया था. लाश की बदबू आने के बाद 12 दिन बाद घटना का खुलासा हुआ. युवती के परिजनों ने 24 दिसंबर को पुलिस में केस दर्ज कराया था.
झारखंड के लोहरदगा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़की की शादी दूसरे युवक से तय हुई, तो प्रेमी ने उसे गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद लाश बोरे में बंद कर जंगल की झाड़ियों में फेंक दिया. घटना का खुलासा होने के बाद खड़िया गांव में सनसनी फैल गई.
जोबांग थाना क्षेत्र से 24 दिसंबर से लापता 34 साल की सलोमी बारला की लाश चार जनवरी को मिली थी. दरअसल, लाश के सड़ने की वजह से जब झाड़ी के पास से बदबू आने लगी, तो चरवाहों ने शव को देखकर पुलिस को जानकारी दी. घटनास्थल लोहरदगा जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर है.
थाना प्रभारी शशि शेखर और किस्को पुलिस सर्किल के इंस्पेक्टर मंटू कुमार वारदात की जांच कर रहे हैं. परिजनों ने वारदात में गांव के ही रहने वाले सलोमी के प्रेमी इलियाजर बारला का हाथ होने का शक जाहिर किया था. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो इलियाजर टूट गया और वारदात को अंजाम देने की बात कुबूल कर ली.
पांच दिसंबर को तय हुई थी युवती की शादी
मृतका सलोमी अपने तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटी थी. पांच दिसंबर को ही गुमला के एक युवक से उसकी शादी तय हुई थी. समाज की रीति के तहत लोटा-पानी संस्कार हुआ था. ग्रामीण बताते हैं कि सलोमी का गांव के ही इलियाजर बारला से करीब तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था.
24 दिसंबर को अपहरण के बाद कर दी हत्या

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









