
दूसरे बच्चे के जन्म के बाद टीवी पर वापसी करेंगी साथ निभाना फेम एक्ट्रेस लवी सासन?
AajTak
एक्ट्रेस ने कहा- हम दो बच्चों में ज्यादा गैप नहीं चाहते थे. हम चाहते थे कि हमारे दोनों बच्चे एक साथ बड़े हों. ताकि मैं भी काम पर वापस लौटने पर फोकस कर सकूं. पिछले तीन साल सपने के सच होने जैसे थे. हम आभारी हैं. मां बनना एक शानदार फीलिंग है.
साथ निभाना साथिया फेम एक्ट्रेस लवी सासन एक बार फिर मां बनने जा रही हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. 2019 में शादी के बाद वो बेंगलुरु शिफ्ट हो गई थीं. पिछले साल फरवरी में वो बेबी बॉय Royce की मां बनीं और अब वो फिर दोबारा प्रेग्नेंट हैं. एक्ट्रेस ने अब बताया कि वो अपने दोनों बच्चों में बहुत ज्यादा गैप नहीं चाहती थी. साथ ही उन्होंने अपने काम को लेकर भी बातचीत की. टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा- हम दो बच्चों में ज्यादा गैप नहीं चाहते थे. हम चाहते थे कि हमारे दोनों बच्चे एक साथ बड़े हों. ताकि मैं भी काम पर वापस लौटने पर फोकस कर सकूं. पिछले तीन साल सपने के सच होने जैसे थे. हम आभारी हैं. मां बनना एक शानदार फीलिंग है.More Related News

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












