
दूसरे के साथ महिला को बिस्तर पर देख एक्स-बॉयफ्रेंड ने की हैवानियत
AajTak
27 साल की ट्रेसी कहती हैं कि उन्होंने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया था. दूसरे लड़के के साथ लाइफ जी रही थीं. लेकिन अचानक एक दिन उनका एक्स बॉयफ्रेंड घर में घुस आता है. दूसरे लड़के के संग देखकर वह पैलेट गन से हमला बोल देता है. इस दौरान ट्रेसी बुरी तरह घायल हो गईं.
एक महिला के घर में घुसकर उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने यौन उत्पीड़न किया. इसके बाद आरोपी ने महिला की आंख, गर्दन और मुंह में गोली मारी. पीठ में भी चाकू घोंपा. लड़की पैरालाइज्ड हो गई. लेकिन इतनी हैवानियत का सामना करने के बाद भी महिला ने हिम्मत नहीं हारी. अब वो पैरालंपिक में भाग लेने वाली है. ये कहानी है अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली ट्रेसी ओटो (Tracy Otto) की, जिन्होंने हाल ही में अपनी आपबीती बयां की है.
ट्रेसी तीरंदाज हैं, जो व्हील चेयर पर बैठकर तीरंदाजी करती हैं. 27 साल की ट्रेसी कहती हैं कि उन्होंने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया था. दूसरे लड़के के साथ लाइफ जी रही थी. लेकिन अचानक एक दिन एक्स बॉयफ्रेंड फ्रांसपिएरो घर में घुस आता है. दूसरे लड़के के संग देखकर वह पैलेट गन से हमला बोल देता है.
2019 में हुई इस घटना को याद करते हुए ट्रेसी ने बताया- उसने (फ्रांसपिएरो) मेरी बाईं आंख, गर्दन और मुंह में गोली मारी. लगा कि वो मुझे मार डालेगा. इतना ही नहीं फ्रांसपिएरो ने मेरे पार्टनर रिक रीजल पर भी हमला किया. रीजल के सिर, चेहरे और प्राइवेट पार्ट में चोटें आई. वहीं, ट्रेसी की रीढ़ की हड्डी टूट गई और वह गर्दन के नीचे से पैरालाइज्ड हो गई.
प्रोफेशनल तीरंदाज हैं ट्रेसी
इस हमले में ट्रेसी ने अपनी बाईं आंख भी खो दी. सौभाग्य से उनके हाथ सही सलामत रहे जिससे वो तीरंदाजी कर पा रही हैं. फिलहाल, वो पेरिस में 2024 पैरालंपिक में अमेरिकी टीम का हिस्सा होंगी.
वहीं, इस हमले के बाद 33 साल के फ्रांसपिएरो को गिरफ्तार कर लिया गया था. लंबी सुनवाई के बाद पिछले महीने उसे 40 साल जेल की सजा सुनाई गई है. उधर, रीजल और ट्रेसी अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं. वे दोनों एक दूसरे के साथ खुश हैं और फ्यूचर प्लानिंग में व्यस्त हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








