
दूसरी शादी को तैयार महिमा चौधरी, तलाक बना अड़चन, बोलीं- बेटी को...
AajTak
एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने अपनी दूसरी शादी को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि भले ही उनकी पहली शादी सफल नहीं रही, लेकिन आज भी उन्हें शादी के रिश्ते पर पूरा भरोसा है. सिंगल पेरेंट बनने की चुनौतियों, बेटी अरियाना की परवरिश और परिवार के सपोर्ट पर भी महिमा ने दिल से बातें शेयर कीं.
एक्ट्रेस महिमा चौधरी की हाल ही में दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी रिलीज हुई. फिल्म को भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन कहानी की खूब तारीफ हुई. फिल्म में 52 साल की महिमा की दूसरी शादी होती है. लेकिन रियल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस असल में दूसरी बार घर बसाने को तैयार हैं. हाल ही में उन्होंने इस बारे में बात की.
शादी में है गहरा विश्वास
महिमा की एक बेटी है- अरियाना चौधरी. उन्होंने बताया कि उम्र के इस पड़ाव पर वो जरूर दूसरी शादी के बारे में सोचती हैं. वो भी तब जब वो लोगों की आंखों में फिल्म देखने के बाद एक अलग उम्मीद देख रही हैं. इस बारे में चर्चा होती देख रही हैं. महिमा बताती हैं कि भले ही उनकी पहली शादी चल नहीं पाई लेकिन उनका इस बंधन पर से विश्वास नहीं उठा है. उन्हें मौका मिला तो वो जरूर ये करना चाहेंगी. लेकिन इस मामले में अब भी एक अड़चन है.
एनबीटी से बातचीत में महिमा ने शादी को लेकर बात की और कहा- मैंने अपने माता-पिता की लंबी शादी देखी थी और उसमें इतना प्रेम था, तो मैं तलाक के बारे में सोचती ही नहीं थी. मैं जब भी किसी के डिवोर्स के बारे में सुनती थी, तो मुझे लगता शायद किसी एक ने इस शादी को बचाने की उतनी कोशिश नहीं की होगी. मैं इनकी जगह होती तो बहुत ट्राई करती. मगर जब मुझ पर बीती तो अहसास हुआ.
'मैं तब उतनी मजबूत नहीं थी, मगर हां, मेरे पास एक सपोर्टिव फैमिली थी. मेरी मां ने मुझे सपोर्ट किया. मेरी नानी ने मुझे हिम्मत दी. वो बोलीं कि ठीक है, बच्चे हम पाल लेंगे.'
सिंगल पेरेंट होने का दर्द

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










