
दूसरी बार CM बनने के बाद योगी का पहला अयोध्या दौरा, पिछले कार्यकाल में करीब 40 बार आए थे रामनगरी
AajTak
Yogi Adityanath: दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूजा अर्चना के बाद काफी समय साधु संतों के बीच बिताया और कई कार्यक्रमों में भी भाग लिया.
मुख्मंत्री पद की दोबारा शपथ लेने के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) शुक्रवार को पहली बार अयोध्या दौर पर पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के बाद सीधे राम जन्मभूमि परिसर गए और वहां उन्होंने अस्थाई मंदिर में रामलला के दर्शन पूजन किए. इस दौरान सीएम ने राम मंदिर निर्माण स्थल देखा और निर्माण संबंधी जानकारी ली.
इसके बाद राम जन्मभूमि परिसर से योगी आदित्यनाथ सीधे बड़ा भक्तमाल मंदिर पहुंचे और साधु-संतों से मुलाकात की और छोटी छावनी जाकर महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामकोट परिक्रमा में शामिल हुए और हरी झंडी दिखाई.
वहीं, सीएम योगी दर्शन-पूजन और साधु-संतों से मेल-मुलाकात के बाद रामकथा संग्रहालय पहुंचे, जहां उन्होंने अयोध्या मंडल की समीक्षा बैठक अधिकारियों के साथ की. यही नहीं, उन्होंने आज अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर के निर्माण कार्य का जायजा लिया और इस कार्य से संबंधित दिशा निर्देश आला अधिकारियों को दिए. बता दें कि मंदिर का निर्माण केंद्र सरकार की तरफ से गठित ट्रस्ट कर रहा है.
सीएम योगी का यह दौरा लगभग ढाई घंटे का रहा. इससे साफ है कि योगी के दूसरे कार्यकाल में भी उनका ध्यान अयोध्या पर है.पिछले कार्यकाल में योगी लगभग 40 बार अयोध्या आए थे, जिसके बाद विकास कार्यों ने यहां तेजी पकड़ी थी.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







