
दूसरी पार्टी से मिला 50 लाख दहेज का ऑफर, युवक ने पहले तय हुई शादी तोड़ी, दर्ज हुआ केस
AajTak
दहेज के लोभी परिवार ने दूसरी पार्टी से ज्यादा रकम मिलने पर पहले से तय रिश्ते को तोड़ दिया. 10 मई को यह शादी होनी थी. लड़की के घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं. नाते-रिश्तेदार भी पहुंच गए थे. ऐन मौके पर लड़के वालों के शादी करने से इनकार करने के बाद पीड़ित पिता ने पुलिस में केस दर्ज करा दिया है.
शादियों का सीजन चल रहा है, लेकिन गोरखपुर में एक शादी न होने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, एक युवक ने दूसरी पार्टी से दहेज में कई गुना अधिक रुपये मिलने के वादे पर तय की हुई पहली शादी को तोड़ दी. बता दें कि यह शादी 10 मई को होनी थी. लड़की वालों के घर में शादी की तैयारी चल रही थी. सभी रिश्तेदार जुट चुके थे. इस बीच अचानक लड़के वालों के इस कदम से लड़की के परिवार वाले हैरान रह गए.
लड़की के पिता ने लगाई पुलिस से न्याय की गुहार
मिली जानकारी के अनुसार, घटना गोरखनाथ इलाके की है. इसके बाद मजबूरन लड़की के पीड़ित पिता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. दरअसल, गोरखनाथ इलाके के विकास नगर, बरगदवा की रहने वाली एक लड़की की शादी चिलुआताल इलाके के राप्तीनगर के रहने वाले अरुण उपाध्याय के बेटे प्रशांत उपाध्याय के साथ तय हुई थी.
दोनों की धूमधाम से रिंग सेरेमनी भी संपन्न हुई थी. उसके बाद इसी 10 मई को शादी की तारीख तय थी. लेकिन अंतिम समय में लड़के वालों ने शादी करने से मना कर दिया. इसके बाद पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.
लड़के वालों ने दहेज भी लिया और शादी भी तोड़ी
लड़की के पिता की शिकायत के अनुसार, लड़के वालों ने दहेज के पैसे भी ले लिए और गाड़ी की रकम भी ले ली थी. मगर, किसी दूसरी पार्टी से 50 लाख दहेज का ऑफर आया, तो उन्होंने दूसरी जगह शादी तय कर ली.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







