
दूल्हे के गले से छीन ले गए 500 के नोट वाली एक लाख रुपये की माला, पुलिस ने खंगाले 80 CCTV फुटेज
AajTak
बारात निकलने के दौरान दूल्हे की पहनी 500 रुपये के नोटों वाली एक लाख रुपये की माला को दो युवकों ने लूट लिया था. शिकायत दर्ज होने के बाद दिल्ली की जगत पुरी थाना पुलिस ने 6 किमी के दायरे में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की. इसके बाद लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
दूल्हे की पहनी 500 रुपये के नोटों की माला लूटने वाले दो आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लूट की शिकायत 31 जनवरी को थाने में दर्ज कराई थी. पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट में लिखाया था कि स्कूटी सवार दो युवकों ने एक लाख रुपये की नोटों की माला लूट ली. आरोपियों की उम्र 20-25 साल की बताई गई थी. रिपोर्ट दिल्ली के जगतपुरी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी.
घटना सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी. जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल से लेकर आस-पास के 5-6 किमी में लगे 80 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले थे. इसमें पुलिस को स्कूटी सवार आरोपी गीता कॉलोनी में जाते हुए नजर आए थे.
एक आरोपी हुआ गिरफ्तार, फिर मिली दूसरे की जानकारी
सीसीटीवी के आधार पर पुलिस की टीम गीता कॉलोनी के मकान नंबर 2/79 पर पहुंची थी. यहां पुलिस को स्कूटी पर नजर आए दोनों युवकों में एक आरोपी 26 साल का जसमीत मिल गया, जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने उसकी लाल और काले रंग की स्कूटी (DL3SFE-0813) को भी बरामद कर लिया.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी जसमीत सिंह फूड डिलीवरी कंपनी डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है. पुलिस ने यह भी बताया कि वह आदतन ड्रग एडिक्ट है. जसमीत से पूछताछ में लूट में उसका साथ देने वाले दूसरे आरोपी की जानकारी ली गई. पुलिस को पता चला कि 22 साल का राजीव महतो उसके साथ वारदात में शामिल था.
बरामद किए 500 रुपये के 20 नोट

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









