
दूल्हे के कमरे से निकल हंगामा करने लगी दुल्हन, चंद घंटे पहले ही विदा होकर आई थी ससुराल
AajTak
दुल्हन के हंगामा खड़े करने के बाद ससुराल पक्ष ने नवविवाहिता के भाई को बुलाया और पूरा मामला बताया. इसके बाद भाई ने जो कुछ बताया, उससे दूल्हे और उसके परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. फिर मामला थाने पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच पुलिस ने राजीनामा करवाया.
UP News: मथुरा के वृंदावन में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिले के गौरा नगर निवासी आनंद अग्रवाल का विवाह हरियाणा के होडल निवासी लखन पाल मंगला की बेटी रेखा से तय हुआ था. शादी की तारीख 10 मई फाइनल हुई. तयशुदा तारीख और समय पर एक मैरिज होम में दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुई. 11 मई की सुबह रेखा विदाई के बाद ससुराल पहुंची और उसने हंगामा करना शुरू दिया.
बताया गया कि वृंदावन के गौरानगर निवासी कौशल किशोर अग्रवाल के पुत्र आनंद का विवाह होडल (हरियाणा) निवासी लखन पाल की पुत्री रेखा से बुधवार को विधिवत रूप से संपन्न हुआ. गुरुवार की सुबह विदाई के बाद रेखा जैसे ही अपने सुसराल पहुंची तो उसने हंगामा काटना शुरू कर दिया और अजीबो गरीब हरकत करने लगी. कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. आनन-फानन में दुल्हन रेखा के परिजनों को बुलाया गया. लेकिन मामला बढ़ता देख आनंद के परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी. पति आनंद ने बताया कि कमरे से निकलकर पत्नी रेखा ने परिजनों के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी. ऐसा लगा कि उसे पागलपन के दौरे से आ रहे हों.
वहीं, पति का आरोप है कि वधू पक्ष ने सत्यता छिपाते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ लड़की से शादी करा दी थी. विदा करवा कर लाए तब जाकर पता लगा.
इस पर ससुराल पक्ष ने नवविवाहिता के भाई विनोद को बुलाया और पूरा मामला बताया. इसके बाद रेखा के भाई ने जो कुछ बताया, उससे दूल्हे आनंद और उसके परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई.
विनोद ने बताया कि उसकी बहन मानसिक रूप से कमजोर है. इस पर आनंद ने अपने साथ हुए धोखे की सूचना पुलिस को फोन कर दी.
मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई. जहां काफी देर दोनों पक्षों के बीच वार्तालाप चलता रहा. काफी प्रयासों के बाद दोनों ने संबंध विच्छेद करने पर सहमति जताते हुए राजीनामा कर लिया गया. वहीं, पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. देखें शादी से लेकर विवाद तक का Video:-

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











