
दूल्हा बनेंगे एल्विश यादव? डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- शादी करने के लिए...
AajTak
एल्विश यादव अक्सर ही अपने लिंकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. मगर अब यूट्यूबर ने खुद अपनी डेटिंग लाइफ पर बात की है. उन्होंने कहा कि वो शादी करने के लिए डेट करते हैं.
यूट्यूबर एल्विश यादव किसे डेट कर रहे हैं? इस सवाल का जवाब जानने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं. कई एक्ट्रेसेस संग उनका नाम भी जुड़ चुका है. मगर अब एल्विश ने खुद अपनी लव लाइफ पर बात की है. उन्होंने बताया है कि वो कमिटेड रिलेशनशिप में हैं.
किसके प्यार में हैं एल्विश?
Free Press Journal संग बातचीत में एल्विश यादव ने कहा कि वो डेटिंग कभी भी टाइम पास के लिए नहीं करते हैं, बल्कि शादी की इंटेंशन से करते हैं. डेटिंग लाइफ पर बात करते हुए एल्विश बोले- मैं जिस तरह का इंसान हूं, अगर मैं किसी को पसंद करता हूं तो मैं ये नहीं सोचता कि मैं उस लड़की के साथ 4 दिन हैंगआउट करूंगा और फिर छोड़ दूंगा. या फिर कि हम एक साल तक देखेंगे कि कैसा चलता है और फिर फैसला करेंगे.
'अगर मुझे कोई पसंद आती है तो मैं उस लड़की से अपने दिमाग में ही शादी कर लेता हूं. मेरा इसी तरह का माइंडसेट है. इसे आप मेरी खराब सोच भी कह सकते हैं. '
लिंकअप्स पर क्या बोले एल्विश?
एल्विश का नाम अक्सर ही किसी न किसी एक्ट्रेस संग जुड़ता है. इस बारे में बात करते हुए एल्विश ने कहा कि कई बार उनके पार्टनर के लिए इन अफवाहों को समझना मुश्किल हो जाता है.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












