
दुष्यंत चौटाला से टूटेगा गठबंधन! हरियाणा में अब क्या होगी BJP की अगली प्लानिंग?
Zee News
2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 47 सीट जीतकर पहली बार अपने दम पर अकेले हरियाणा में सरकार बनाई थी, लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव में उसकी सीटों की संख्या घटकर केवल 40 ही रह गई थी. बहुमत हासिल नहीं हो पाने के कारण ही उस समय भाजपा को जजपा से समर्थन लेना पड़ा और समर्थन के बदले में दुष्यंत चौटाला को उपमुख्यमंत्री बनाना पड़ा था.
नई दिल्ली. 2019 में पूर्ण बहुमत हासिल करने में चूक जाने के कारण दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (जजपा) से गठबंधन कर हरियाणा में सरकार बनाने वाली भाजपा अब 2014 की तरह राज्य में गैर-जाट राजनीति की तरफ लौटने का मन बना चुकी है. भाजपा सूत्रों के मुताबिक, जजपा नेता एवं गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को पार्टी की तरफ से यह इशारा कर दिया गया है कि अगर वह चाहें तो गठबंधन से बाहर जा सकते हैं, क्योंकि अब भाजपा उन्हें कुछ भी नया देने को तैयार नहीं है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










