
दुश्मनी से दोस्ती तक... चिराग कितना कर पाएंगे नीतीश का घर रोशन, अपने घर कितना ला पाएंगे उजाला?
AajTak
बिहार के चुनावी सरगर्मी के बीच तमाम राजनीतिक कड़वाहटों को भुलाकर केंद्रीय मंत्री और एलजेडी (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान और जेडीयू के मुखिया नीतीश कुमार अब एक साथ हैं. एनडीए से अलग होकर 2020 में चिराग ने नीतीश को गहरी चोट दी थी, लेकिन क्या अब साथ आने से किसका घर रौशन होगा?
बिहार में चिराग़ पासवान की सियासत पांच साल में 180 डिग्री घूम गई है. 2020 में एनडीए से अलग होकर चिराग पासवान ने सबसे बड़ा झटका नीतीश कुमार की जेडीयू को दिया था. यही नहीं, चुनाव के बाद वह नीतीश के कामकाज पर सवाल उठाते रहे, लेकिन सियासत के करवट लेते ही चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के लिए फ्रंटफुट पर उतरकर बैटिंग कर रहे हैं.
रामविलास पासवान की राजनीतिक विरासत संभाल रहे चिराग़ पासवान ने एनडीए में सियासी एंट्री करते हुए नीतीश कुमार की जेडीयू के साथ अपने सारे गिले-शिकवे भुला दिए हैं. एनडीए के तहत चिराग 2025 के चुनाव में 29 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं तो जेडीयू और बीजेपी 101-101 सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं.
जेडीयू और बीजेपी के अगुवाई वाले एनडीए के साथ चिराग पासवान मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. पांच साल पहले जिस नीतीश के साथ दुश्मनी अपना रखी थी, आज उसी नीतीश कुमार को सीएम बनाने तक का ऐलान कर रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि चिराग़ 2025 चुनाव में नीतीश का घर कितना रोशन कर पाएंगे?
चिराग से जब नीतीश को नुकसान
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










