
दुल्हन ने चलती कार के बोनट पर बैठकर बनाई रील, Video वायरल, इतने हजार का चालान कटा
AajTak
एक वीडियो में दुल्हन को कार के बोनट पर बैठकर रील बनाते देखा जा सकता है. इसमें विवाह फिल्म का गाना बज रहा है. आसपास से गुजरते लोग दुल्हन को देख रहे हैं. अब उसे अच्छा खासा चालान भरना पड़ेगा.
सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिस पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की दुल्हन के लिबास में कार के बोनट पर बैठी है और अपनी रील बना रही है. वीडियो में विवाह फिल्म का गाना बज रहा है. जबकि आसपास से गुजरने वाले सभी लोग दुल्हन की तरफ देख रहे हैं. कार के आगे एक कैमरामैन भी रिकॉर्डिंग करता नजर आ रहा है.
ऐसी खबर है कि ये वीडियो प्रयागराज का है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15,500 रुपये का चालान काटा है. इसके अलावा दुल्हन का एक और वीडियो भी वायरल हुआ. जिसमें वो बिना हेलमेट के स्कूटी चलाती दिखी. इस मामले में उसका 1500 रुपये का चालान हुआ है.
पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि लड़की का नाम वर्णिका चौधरी है. उसने पहले सफारी गाड़ी के बोनट पर बैठकर रील बनाई. फिर दूसरे वीडियो में स्कूटी पर बिना हेलमेट के रील बनाई.
क्या बोल रहे हैं लोग?
उसने वीडियोज को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया. वीडियो पर कमेंट कर कुछ लोग लड़की का सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ उसके ऐसा किए जाने के विरोध में हैं. एक यूजर ने कहा है, 'ये सरकार को लोगों के मसले पर क्यों इतना फाइन करना होता है.' एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, 'लड़की रील नहीं बना रही है. लड़की पेड थी, पार्लर का प्रमोशन कर रही है और गाड़ी उनकी थी जिनका प्रमोशन कर रही थी. फटका लड़की को नहीं पड़ा. पार्लर को पड़ा है. दोगुना खर्चा.'

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









