
दुल्हन को गोद में उठाया और बुरी तरह गिर गया दूल्हा...सामने आया वीडियो
AajTak
शादी के पल को यादगार बनाने के लिए लोग तरह-तरह के आइडिया अपनाते हैं, लेकिन कई बार यही कोशिशें चर्चा का कारण बन जाती हैं. ऐसा ही एक शादी का वीडियो इन दिनों वायरल है, जहां दूल्हा अपनी दुल्हन को गोद में उठाने की कोशिश करता है, लेकिन कुछ ऐसा होता है कि पूरा पल सोशल मीडिया पर मजाक का विषय बन गया.
शादी के पलों को यादगार बनाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते. आज के रील वाले जमाने में हर खास पल को कैद करने का जुनून बढ़ गया है.दूल्हन की एंट्री से लेकर दूल्हे के डांस तक सबकुछ कैमरे में कैद होता है ताकि ये लम्हे हमेशा-हमेशा के लिए याद रह सकें. लेकिन कई बार यही यादगार बनाने की कोशिशें ऐसी गलती बना देती हैं, जिन्हें देखकर लोग हंसने लगते हैं.
कुछ ऐसा ही हुआ एक शादी में, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो में दूल्हे का ओवर कॉन्फिडेंस उस पर भारी पड़ जाता है. हुआ यूं कि दूल्हा अपनी दुल्हन को गोद में उठाकर स्टेज पर ले जाने की कोशिश करता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में पूरा प्लान गड़बड़ा जाता है.
वायरल क्लिप में दिखाई देता है कि दूल्हा जयमाला से ठीक पहले 'पुष्पा' फिल्म वाला फेमस स्टेप करके सबका ध्यान खींचने की कोशिश करता है. इसके बाद वह स्टेज से नीचे उतरता है और दुल्हन को गोद में उठा लेता है. शुरुआत में सब ठीक लगता है, लेकिन जैसे ही वह सीढ़ियों पर कदम रखता है, संतुलन बिगड़ जाता है और दोनों जमीन पर गिर पड़ते हैं. आसपास खड़े लोग तुरंत उन्हें संभालने के लिए दौड़ पड़ते हैं. यह पूरा पल कैमरे में कैद हो गया और अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.
देखें वायरल वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @hindugj नाम के अकाउंट से शेयर किया गया. हालांकि वीडियो किस जगह का है, यह साफ नहीं हो पाया है. लेकिन इंटरनेट पर लोग इस क्लिप पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा-दूल्हा इंप्रेशन मारने चला था, लेकिन खुद ही फंस गया. वहीं किसी ने चुटकी लेते हुए कहा-भाई ने शादी के ही दिन बीवी के डांट सुनने का पूरा इंतजाम कर दिया.
वीडियो को देखकर साफ महसूस होता है कि कभी-कभी ओवर कॉन्फिडेंस भी शादी जैसे खास मौकों पर बड़ी मुसीबत बन सकता है. हालांकि गनीमत रही कि दोनों को ज्यादा चोट नहीं लगी. लेकिन यह यादगार पल अब सोशल मीडिया पर लोगों का मनोरंजन खूब कर रहा है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









