
दुल्हन के सामने स्टाइलिश एंट्री ले रहा था दूल्हा, हुआ हादसे का शिकार
AajTak
शादी में दूल्हा बाइक से 'स्टाइलिश' एंट्री ले रहा था. इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दुल्हन के सामने ही धड़ाम से गिर पड़ा. हादसे में उसकी कॉलरबोन टूट गई. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इटली में सामने आई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
शादी में कुछ अलग करने चाहत के दौरान दूल्हा हादसे का शिकार हो गया. वह मेहमानों के सामने बाइक से 'ग्रैंड एंट्री' ले रहा था. इस दौरान उसकी बाइक मोड़ पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बाइक से छिटककर दूल्हा दूर जा गिरा और उसकी कॉलरबोन टूट गई.
दुल्हन ने भी दूल्हे को LIVE गिरते हुए देखा. हैरानी की बात यह रही कि दूल्हा हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था. दुल्हन अपने हाथ में झंडा लिए दूल्हे का आने का इंतजार कर रही थी. पर उसी के नजरों के सामने दूल्हा बाइक समेत गिर पड़ा. जैसे ही दूल्हा बाइक से नीचे गिरा, आसपास मौजूद अन्य मेहमान, उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े.
यह घटना इटली के परामा की बताई गई है. जो वीडियो फुटेज इस घटना का सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि दूल्हा अचानक सड़क पर आ गिरा.
इस दौरान बाइक से वह दूर जा गिरा. जैसे ही दूल्हा सड़क पर गिरा, वह चिल्लाने लगा. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जांच करने पर पता चला कि उसकी कॉलरबोन (कंधे से छाती की हडि्डयों को जोड़ने वाली हड्डी) टूट गई है. वहीं उसके सिर में भी पांच टांके आए.
मीडिया में इस कपल के वे फोटोज भी सामने आए हैं, जिसमें दुल्हन वेडिंग ड्रेस में खड़ी हुई है और दूल्हे का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
दुल्हन को इस हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ. हालांकि, जहां से बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, वहां से दुल्हन कुछ मीटर की दूरी पर ही खड़ी हुई थी.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








