
'दुर्भाग्य है भारत आपका पड़ोसी...', चीन के राजदूत ने भारत को लेकर दिया ये बयान
AajTak
नेपाल में चीनी राजदूत चेन सॉन्ग ने कहा कि भारत की नीतियां नेपाल और बाकी पड़ोसियों के लिए अनुकूल नहीं हैं और इसे ही हम नीतिगत बाधाएं कहते हैं. इस दौरान चेन सॉन्ग ने चीन के प्रभाव का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'चीन का भविष्य उज्ज्वल है. और हम चाहते हैं कि इसका फायदा सभी विकासशील देशों को मिले, खासकर हमारे नेपाली दोस्तों को.
भारत की अध्यक्षता में हो रही G20 समिट पर चीन शायद तिलमिलाया हुआ है. नेपाल में चीनी राजदूत चेन सॉन्ग ने भारत की नीतियों को लेकर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि नेपाल और दूसरे पड़ोसियों के प्रति भारत की नीतियां अनुकूल नहीं हैं.
उन्होंने आलोचनात्मक टिप्पणी करते हुए कहा, 'दुर्भाग्य से, आपके पास भारत जैसा पड़ोसी है. लेकिन ये भी सौभाग्य है कि भारत जैसा पड़ोसी है, क्योंकि भारत एक बहुत बड़ा बाजार है. इसमें बहुत सारी संभावनाएं हैं.'
सॉन्ग ने कहा कि लेकिन भारत की नीतियां नेपाल और बाकी पड़ोसियों के लिए अनुकूल नहीं हैं और इसे ही हम नीतिगत बाधाएं कहते हैं. इस दौरान चेन सॉन्ग ने चीन के प्रभाव का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'चीन का भविष्य उज्ज्वल है. और हम चाहते हैं कि इसका फायदा सभी विकासशील देशों को मिले, खासकर हमारे नेपाली दोस्तों को. इसलिए मेरा अपने नेपाली दोस्तों को सुझाव है कि उन्हें अपने आर्थिक ढांचे को रिस्ट्रक्चर करने की जरूरत है.'
चेन सॉन्ग की इन टिप्पणियों से साफ है कि चीन अपनी आर्थिक ताकत का फायदा उठाकर भारत के अहम सहयोगी नेपाल को लुभाने की कोशिश कर रहा है. G20 समिट से ठीक पहले उनकी ये भड़काऊ टिप्पणियां ये सवाल उठाती हैं कि क्या ये क्षेत्रीय भावनाओं को प्रभावित करने और बहुपक्षीय कूटनीति कार्यक्रम को बाधित करने की एक कोशिश तो नहीं है.
ये टिप्पणियां ऐसे समय में की गई हैं, जब चीन ने हाल ही में एक विवादास्पद नक्शा जारी किया है, जिसमें सात से ज्यादा देशों के इलाकों पर दावा किया गया है. बता दें कि G20 समिट 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में होने जा रही है. इसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बजाय प्रधानमंत्री ली कियांग शामिल होंगे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








