
दुर्गम इलाका, कोई सुरक्षा नहीं... आतंकियों ने हमले के लिए पहलगाम के बैसरन को ही क्यों चुना?
AajTak
भारी संख्या में पर्यटकों के आने के बावजूद, पहलगाम-बैसरन मार्ग पर कोई सुरक्षा तैनाती नहीं थी. मंगलवार के हमले के बाद घटनास्थल का दौरा करने वाले रिपोर्टर ने बताया कि 5.5 किलोमीटर के रास्ते पर एक भी पुलिस पिकेट मौजूद नहीं थी. आइए जानते हैं कि आखिर आतंकियों ने हमले के लिए बैसरन को ही क्यों चुना?
पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा मंगलवार को किए गए घातक हमले के लिए कश्मीर के रिसॉर्ट शहर पहलगाम में "मिनी स्विट्जरलैंड" के रूप में जानी जाने वाली बैसरन घाटी को ही टारगेट करने पर सवाल उठ रहे हैं. इसका जवाब इलाके के जियोग्राफी में छिपा है. आइए समझते हैं.
बैसरन, पहलगाम में एक बड़ा सा मैदान है, जो कि पहलगाम शहर के दक्षिण-पूर्व में स्थित है और नदियों, घने जंगलों और कीचड़ भरे इलाकों से गुजरने वाले सर्पीले ट्रेक मार्ग से पहुंचा जा सकता है. ट्रेक का बड़ा हिस्सा मोटर वाहन के लिए उपयुक्त नहीं है. मार्ग के कुछ हिस्से बेहद फिसलन वाले हैं और एक छोटी सी गलती पर्यटकों को गहरी खाई में गिरा सकती है.
यह भी पढ़ें: MP: भोपाल में मुस्लिम समाज ने जलाया पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला, पहलगाम हमले का विरोध
पहलगाम से पर्यटक पैदल और घोड़े पर घास के मैदानों तक पहुंचते हैं, इनके अलावा ATV (ऑल टेरेन व्हीकल) का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जो अभी कॉमर्शियल यूज में नहीं है.
एक स्वस्थ युवा को पहलगाम से बैसरन तक पैदल पहुंचने में लगभग एक घंटा लग सकता है - रास्ते में कोई या छोटा ब्रेक नहीं मिलता. घास का मैदान चारों तरफ से गहरी घाटियों से घिरा हुआ है, जिससे निर्धारित ट्रेक रूट के अलावा वहां पहुंचना मुश्किल हो जाता है.
हालांकि, बैसरन में स्टॉल चलाने वाले स्थानीय लोग अक्सर रास्ते के कुछ शुरुआती हिस्सों को कवर करने के लिए बाइक का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे कठिन इलाके का मतलब है कि आपातकालीन प्रतिक्रियाकर्ताओं या सुरक्षा बलों को लोकप्रिय पर्यटक स्थल तक पहुंचने में कम से कम 30-40 मिनट लगेंगे.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








