
दुबई में साउथ एक्टर की कार का खतरनाक एक्सीडेंट, उड़े परखच्चे, वीडियो देख खड़े होंगे रोंगटे
AajTak
साउथ स्टार अजित कुमार दुबई में होने वाली 24 घंटे की रेस में भाग लेने पहुंचे थे. इस रेस का नाम 24H दुबई 2025 है. मंगलवार को रेस की प्रैक्टिस के दौरान अजित कुमार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में अजित बाल-बाल बच गए.
साउथ सिनेमा के एक्शन हीरो अजित कुमार असल जिंदगी में रेसिंग के शौकीन हैं. इन दिनों अजित दुबई में हैं. वो दुबई में होने वाली 24 घंटे की रेस में भाग लेने पहुंचे थे. इस रेस का नाम 24H दुबई 2025 है. मंगलवार को रेस की प्रैक्टिस के दौरान अजित कुमार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
अजित की कार के उड़े परखच्चे
कार का कंट्रोल खो गया था, जिसके चलते वो बैरियर में जा भिड़ी और उसके परखच्चे उड़ गए. हालांकि इस हादसे में अजित बाल-बाल बच गए. एक्टर को किसी तरह की चोट नहीं आई. सोशल मीडिया पर अजित की कार का वीडियो वायरल हो गया है. इसमें कार की टक्कर होते देखी जा सकती है, जिसके बाद वो गोल-गोल घूमती है और उसके आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ जाते हैं. इसके बाद ट्रैक पर मौजूद स्टाफ को अजित की मदद करते और उन्हें गाड़ी में निकालते देखा जाता है.
अजित कुमार 24H दुबई 2025 कार रेसिंग में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार थे. हादसे के बाद अजित की टीम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया, 'हां, वो बाल-बाल बच गए. प्रैक्टिस रन के दौरान उनकी रेस कार की टक्कर दोपहर तकरीबन 12.45 पर बैरियर से हुई थी. वहां मौजूद सिक्योरिटी टीम ने तुरंत उनकी मदद की. अजित दूसरी कार में शिफ्ट हो गए थे, क्योंकि ये टूट गई थी. उन्होंने आगे अपनी प्रैक्टिस जारी रखी. शुक्र है कि उन्हें कोई चोट नहीं लगी.'
अजित दुबई में होने वाले 24H दुबई 2025 रेस में भाग ले रहे हैं. उनके पास अपनी रेसिंग टीम भी है, जिसका नाम अजित कुमार रेसिंग है. अपनी टीम के साथियों मैथ्यू डेट्री, फैबियन डफीक्स और कैमरन मैकलियोड के साथ एक्टर इस रेस के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं. ये रेस 11 से 12 जनवरी तक होगी.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










