
दुबई में बैन है एल्विश यादव की एंट्री? बिग बॉस की Ex कंटेस्टेंट का दावा, दी वॉर्निंग- पंगा नहीं लेना वरना...
AajTak
यूट्यूबर और रियलिटी शो के किंग कहे जाने वाले एल्विश यादव हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. अब एल्विश को लेकर बेबिका धुर्वे ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने 'The 50' के प्रीमियर से पहले एल्विश और उनके दोस्तों को वॉर्निंग भी दी है.
बेबिका धुर्वे 'The 50' रियलिटी शो में नजर आने वाली हैं. इससे पहले वो बिग बॉस ओटीटी 2 में दिखी थीं. इस शो में उनके साथ यूट्यूबर एल्विश यादव भी नजर आए थे. बेबिका ने अब एल्विश यादव को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि एल्विश की एंट्री दुबई में बैन है. उन्होंने यूट्यूबर को टॉक्सिक भी बताया.
क्या बोलीं बेबिका?
दरअसल, एल्विश यादव के दोस्त और यूट्यूबर लवकेश कटारिया भी 'द 50' में बेबिका संग पार्टिसिपेट कर रहे हैं. ऐसे में जब उनसे लवकेश के बारे में पूछा गया तो बेबिका ने यूट्यूबर समेत उनके फैंस को भी टॉक्सिक कह डाला. बेबिका ने कहा कि अगर शो के बाहर कोई भी उनके खिलाफ कुछ गलत करने की कोशिश करेगा, तो बाहर उनका वकील बिल्कुल तैयार रहेगा.
Telly Talk India संग बातचीत में बेबिका ने एल्विश और लवकेश पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि कुछ इंफ्लुएंसर्स और उनके फैन क्लब काफी निगेटिविटी फैलाने का काम करते हैं.
बेबिका बोलीं- टॉक्सिक हैं इनके फैन क्लब और ये खुद भी. मैं टॉक्सिसिटी से दूर रहने की कोशिश करती हूं. मेरा सर्किल टॉक्सिक नहीं होता. मैं किसी भी शो में जाऊं. मैं जिन लोगों के साथ भी बैठती हूं या मैं जिन्हें भी दोस्त बनाती हूं वो कभी भी टॉक्सिक लोग नहीं होते, बल्कि बहुत शानदार और इज्जतदार लोग होते हैं.
एल्विश पर भड़कीं बेबिका

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












