
दुबई में ट्रक चलाने वाला अमृतपाल ISI के संपर्क में कैसे आया? PAK खुफिया एजेंसी ने दिया था ये टारगेट!
AajTak
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, जो चिंता का सबब है. खुफिया विभाग के सूत्रों का कहना है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट है. उसे आईएसआई ने धर्म के नाम पर सिख युवाओं को मोटिवेट करने का टास्क दिया. अमृतपाल को लेकर कुछ और बड़े खुलासे हुए हैं.
खालिस्तानी समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' के मुखिया अमृतपाल सिंह पर पंजाब पुलिस शिकंजा कस रही है. राज्यभर में उसके खिलाफ बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है. उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया है और उसके फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी, कई बॉडीगार्ड्स समेत 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही कई अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है. इसी बीच एक एक ऐसी बात सामने आई है, जो चिंता बढ़ाने वाली है. दुबई में आईएसआई के संपर्क में आया था अमृतपाल...
खुफिया विभाग के सूत्रों का कहना है कि अमृतपाल सिंह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की मदद और इशारे पर पंजाब को फिर पुराने दौर (आतंकवाद) की धकेलने की साजिश रच रहा है. वह दुबई में ट्रक ड्राइवर था, तभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में आया था. यहां उसे धर्म के नाम पर सिख युवाओं को मोटिवेट करने का टास्क दिया गया था. इसके लिए आईएसआई की फंडिंग से खालिस्तान के नाम पर सिखों को एकजुट करके पंजाब में सक्रिय होना था.
पंजाब के मुद्दों और सिखों को सरकार के खिलाफ भड़काया इनपुट्स के मुताबिक, पंजाब आने के बाद आईएसआई के कहने पर अमृतपाल सिंह ने अपना संगठन खड़ा किया. इसके लिए उसने अमृत संचार का सहारा लिया. बाद में उसने 'खालसा वहीर' नामक अभियान चलाया और गांवों में जाकर संगठन को मजबूत किया. इस दौरान पंजाब के मुद्दों को भड़काया और सिखों को केंद्र सरकार के खिलाफ भड़काना शुरू किया.
इस तरह अमृतपाल धर्म की आड़ में लोगों से मनचाहा काम करवाने में सफल होने लगा. इससे आईएसआई और उसका मनोबल मजबूत हुआ. इस सबसे पंजाब के लोगों के बीच आतंकवाद के बुरे दौर की यादें ताजा हो गईं.
खुफिया अलर्ट भी जारी किया गया था
गौरतलब है कि ऐसे समूहों द्वारा आतंकवाद को पुनर्जीवित करने और पंजाब में सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने की कोशिश करने पर बीते दिनों में खुफिया अलर्ट भी जारी किया गया था. केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया गया था कि धार्मिक नेता और भीड़भाड़ वाले स्थान आईएसआई और खालिस्तानी आतंकवादी समूहों के निशाने पर हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







