
दुबई के पाम जुमेराह में धमाके का दावा, ईरान-अमेरिका तनाव के बीच वीडियो वायरल
AajTak
दुबई के पाम जुमेराह इलाके से धमाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि ईरानी ड्रोन गिरने से विस्फोट हुआ. हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है और कई उड़ानों पर असर पड़ा है.
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच Palm Jumeirah से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप में धमाके और आग का दावा किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह घटना Dubai में हुई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. न्यूज़ एजेंसी Reuters ने घटना में कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी दी है, जबकि स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है.
पाम जुमेराह इलाके में ड्रोन गिरने का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि दुबई के मशहूर पाम जुमेराह इलाके में एक ईरानी ड्रोन गिरा और उसके बाद जोरदार धमाका हुआ. वीडियो में आग का बड़ा गोला और धुआं दिखाई दे रहा है. खबरों के मुताबिक, धमाके के बाद इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं. एक अन्य वीडियो में एक इमारत के कुछ हिस्सों में आग लगी हुई भी दिख रही है.
वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं हालांकि, इन वीडियो की सच्चाई की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है. पाम जुमेराह दुबई का एक मशहूर Artificial Island है, जो अपने लग्जरी होटल और खूबसूरत नज़ारों के लिए जाना जाता है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, वहां लगी आग पर अब काबू पा लिया गया है. इस बीच, ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर खाड़ी देशों में भी दिख रहा है. दुबई एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद किया गया है. कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है.
खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा सुरक्षा अलर्ट मिडिल ईस्ट में इस समय हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं. ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच हालिया सैन्य कार्रवाई के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है. ईरान ने खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है, जिसके बाद कई जगहों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों की खबरें सामने आई हैं. इसी बढ़ते तनाव के बीच Palm Jumeirah से धमाके का वीडियो वायरल हुआ है. बताया जा रहा है कि दुबई और अबू धाबी के एयरपोर्ट पर उड़ानों पर असर पड़ा है और कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों ने अपनी सेवाएं रोक दी हैं. हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्र में जारी टकराव और सुरक्षा हालात के कारण लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








