
दुबई का ये वीडियो देख हैरान लोग, दिखाया हाल, बोले- बेंगलुरु तो सिर्फ बदनाम है...
AajTak
ट्रैफिक जाम भारत के हर शहर की सबसे बड़ी परेशानी बन चुकी है. बेंगलुरु के ट्रैफिक के किस्से तो दूर तक सुनने को मिलते हैं. लेकिन अब दुबई जैसे हाई टेक जगहों पर भी लंबी कतारें दिखने को मिल रही हैं. एक महीला 2 घंटे से ट्रैफिक में फंसी हुई थी जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
आपने कभी न कभी तो ट्रैफिक जाम में फंसकर अपना टाइम वेस्ट किया होगा. इस दौरान आप सोचते होंगे कि बड़े या हाई टेक शहरों में ऐसा नहीं होता होगा लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में ये आपको गलत साबित करने वाला है. इन देशों और शहरों में भी ट्रैफिक एक बड़ी समस्या बन चुकी है. भारत की बात करें तो, इसमें सबसे पहला नाम बेंगलुरु का आता है. इस जगह के ट्रैफिक के किस्से हर ओर छाए रहते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने पूरी धारणा चेंज कर दी है.
बता दें कि सोशल मीडिया पर दुबई का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा कि एक महिला पिछले 2 घंटे से ट्रैफिक में फंसी हुई है.
वायरल वीडियो में ट्रैफिक ही ट्रैफिक
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @farhan.alliance अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जो इस समय खूब सुर्खियों में है. इस वीडियो में फरहान ने अपने महिला सहकर्मी की हालत और दुबई की सड़कों पर लंबी कतारों को दिखाया है. फरहान बताते हैं कि उनकी महिला सहकर्मी शाम 6.30 बजे ऑफिस से निकली थी और अब 8 बजे तक ट्रैफिक में फंसी हुई हैं. इस 1.5 घंटे में वह ऑफिस से केवल कुछ ही दूर पहुंच पाई है. इस दौरान वह अपना ऑफिस भी दिखाते हैं.
बदनाम है बेंगलुरु
इस वीडियो को वायरल होते है लोगों को बेंगलुरु की ट्रैफिक की याद आ गई और वो इसकी तुलना दुबई के ट्रैफिक से करने लगे हैं. एक यूजर लिखता है कि बेंगलुरु को बेवजह ही बदनाम किया गया है. अब देख लो दुबई का क्या हाल है. दूसरे ने लिखा कि जो लोग सोचते हैं विदेशों में ट्रैफिक नहीं लगता है, उनके लिए यह वीडियो रियलिटी चेक है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









