
दुबई एयरलाइंस ने पेजर और वॉकी-टॉकी पर लगाई रोक, ईरान के लिए अगले दो दिन उड़ानें बंद
AajTak
लेबनान में पेजर विस्फोट के बाद दुबई की एमिरेट्स एयरलाइंस ने विमानों में पेजर और वॉकी-टॉकी जैसे गैजेट्स कैरी करने पर रोक लगा दी है. बीते दिनों लेबनान में एक बाद एक पहले पेजर्स, फिर वॉकी-टॉकी में विस्फोट की घटना सामने आई थी, जिसमें हजारों लोग घायल हो गए थे और कई की मौत हो गई थी.
दुबई की अमीरात एयरलाइंस ने हाल ही में यात्रियों के लिए एक अहम ऐलान किया है. इस ऐलान के मुताबिक, अब कोई भी यात्री पेजर्स और वॉकी-टॉकीज के साथ एमिरेट्स की विमानों में सफर नहीं कर पाएंगे. लेबनान में इस कम्युनिकेशन डिवाइसेज में विस्फोटों के बाद यह फैसला लिया गया है, जहां कुछ दिनों पहले धमाकों में दर्जनों की मौत हुई थी और हजारों लोग घायल हो गए थे.
पिछले महीने सितंबर में हुए इन हमलों में हिज्बुल्लाह के हजारों पेजर्स और सैकड़ों रेडियो में विस्फोट किया गया था. इन हमलों के लिए हिज्बुल्लाह ने इजरायल को जिम्मेदार ठहराया था. हालांकि उसने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है. सुरक्षा संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए अमीरात एयरलाइंस ने यह कदम उठाया है.
यह भी पढ़ें: Ground Report: लेबनान की बेका घाटी पर ही क्यों बरस रहे हैं इजरायल के सबसे ज्यादा बम?
एयरलाइन के मुताबिक, "दुबई से आने या जाने वाले सभी यात्रियों को पेजर्स और वॉकी-टॉकीज ले जाने पर रोक है." एयरलाइन ने यह भी कहा कि अगर इस तरह के डिवाइस यात्री के पास पाए जाते हैं, तो उन्हें दुबई पुलिस द्वारा जब्त कर लिया जाएगा.
अमीरात एयरलाइंस की सेवाएं स्थगित
इस प्रतिबंध के अलावा, अमीरात ने अपनी कुछ उड़ानों को भी स्थगित कर दिया है. ईरान और इराक के लिए उड़ानें मंगलवार तक निलंबित रहेंगी, जबकि जॉर्डन के लिए सेवाएं रविवार फिर शुरू की जाएंगी. लेबनान के लिए उड़ान सेवाएं 15 अक्टूबर तक निलंबित रहेंगी, क्योंकि इजरायल हमलों के चलते हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायली कार्रवाई तेज है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









