
दुबई एयरपोर्ट में फंसी सोनल चौहान, PM को ट्वीट करने के बाद अब कहा- सब कंट्रोल में है...
AajTak
एक्ट्रेस सोनल चौहान ने इंस्टाग्राम पर बीती रात भारत सरकार से अपील की थी कि दुबई से भारत वापस आने में उनकी मदद की जाए. वहीं अब एक्ट्रेस ने आज एक दूसरा पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने ताजा अपडेट शेयर किया है.
ईरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए मिसाइल हमलों के बाद हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं. कई देशों ने अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए है. इसी कड़ी में दुबई से भारत आने वाली उड़ानें भी रद्द हो गई हैं. इन परिस्थितियों में एक्ट्रेस सोनल चौहान भी दुबई में फंस गई, लेकिन अब उन्होंने वहां से ताजा अपडेट शेयर किया है.
बीती रात दुबई एयरपोर्ट में फंसी सोनल चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखकर PM नरेंद्र मोदी से मदद मांगी थी. अब उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट में राहत भरी जानकारी शेयर की है.
पोस्ट में लिखा- सभी फ्लाइट्स रद्द हैं और भारत लौटने का कोई साफ रास्ता नजर नहीं आ रहा. पोस्ट में उन्होंने सरकार से मार्गदर्शन और सुरक्षित वापसी के लिए सहयोग की मांग की. उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इंस्टाग्राम पर सोनम का पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस सोनम चौहान ने पोस्ट कर लिखा, 'मुझे मैसेज करने वाले और मेरा हालचाल जानने वाले सभी लोगों का - धन्यवाद और जवाब न दे पाने के लिए मुझे माफ करना. आपकी चिंता सच में बहुत मायने रखती है. मैं सुरक्षित हूं और मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि अधिकारी सभी को सुरक्षित रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. घबराने की कोई बात नहीं है.'
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'यकीनन, दुबई दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह है. Ministry of Defence सभी की सुरक्षा और बचाव में है. चीजें पूरी तरह से कंट्रोल में हैं. और मैं सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि पैनिक न फैलाएं. सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना ॐ नमः शिवाय.'
बीती रात पीएम से मांगी थी मदद वहीं बीती रात एक्ट्रेस ने ट्वीटर पर पोस्ट कर लिखा था, 'माननीय PM मोदी जी, मैं अभी दुबई में चल रहे संकट की वजह से फंसा हुई हूं. फ़्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं और भारत लौटने का कोई साफ रास्ता नहीं है. मैं घर वापस जाने के लिए सरकार से सुरक्षित यात्रा के लिए सम्मानपूर्वक मार्गदर्शन चाहती हूं. किसी भी मदद के लिए आभारी हूं.'

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












