
'दुनिया से जाने का इससे अच्छा तरीका नहीं...', आतंकी को ईंट से मारने वाले शख्स को ऑस्ट्रेलिया ने किया सलाम
AajTak
बॉन्डी बीच पर रुवेन मॉरिसन ने जैसे ही आतंकियों की फायरिंग की आवाज सुनी वे ईंट लेकर आतंकियों की ओर दौड़े. राइफल से वहशियों की तरह फायरिंग कर रहे आतंकियों के सामने इस बुजुर्ग की कोशिश भले ही मामूली लगे, लेकिन उन्होंने दहशतगर्दों की गोली खाकर कई जिंदगियां बचाईं.
सिडनी के बॉन्डी बीच पर फायरिंग की नृशंस घटना ने ऑस्ट्रेलियाई समाज को झकझोर कर रख दिया है. इस घटना में दो आतंकियों, जो रिश्ते में बाप-बेटे थे, ने अपना वहशीपन दिखाया, लेकिन कुछ लोग ऐसे थे जिन्होंने इस वहशीपन का जवाब इंसानियत के साथ वफा निभाकर दी. इस मुहिम में उन्होंने स्वयं को बलिदान कर दिया.
62 साल के रुवेन मॉरिसन ऐसे ही शख्स थे. बॉन्डी बीच पर हुए हमले के वायरल वीडियो में एक वीडियो ऐसा है जहां एक शख्स एक आतंकी को ईंट फेंककर मार रहा है. ये आतंकी लगातार फायरिंग कर रहा है. इस शख्स को कुछ नहीं मिला उसने ईंट फेंककर आतंकियों को मारना शुरू कर दिया.
तड़ातड़ फायरिंग कर रहे आतंकियों को ईंट से मारना भले ही एक पल के अजीब एक्शन लग सकता है. लेकिन इसका प्रतीकात्मक महत्व है. और ये महत्व आतंक के खिलाफ प्रतिरोध का.
रुवेन मॉरिसन की बेटी ईंट से आतंकियों को मारने वाले शख्स की पहचान अपने पिता के रूप में की है. रुवेन मॉरिसन आतंकियों की गोली का शिकार हो गए.
रुवेन मॉरिसन की बेटी शीना गुटनिक ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, "मुझे जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार जैसे ही उन्होंने गोलीबारी शुरू की, मेरे पिता कूद पड़े, वो आतंकियों पर ईंट फेंकने में सफल रहे. वह आतंकवादी पर चिल्ला रहे थे, वे अपने समुदाय की रक्षा कर रहे थे, तभी उन्हें गोली मार दी गई."
शीना गुटनिक ने आगे कहा, "अगर इस धरती से उन्हें जाने का कोई एक तरीका होता, तो वह एक आतंकवादी से लड़ते हुए होता. हमें उनसे छीना जाने का कोई और तरीका नहीं था. वह लड़ते हुए गिरे, उन लोगों की रक्षा करते हुए जिनसे वह सबसे ज्यादा प्यार करते थे.”

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








