
दुनिया में सबसे ज्यादा दांत! इस शख्स के मुंह में हैं 42 दांत, बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
AajTak
इंसान के मुंह में आमतौर पर 32 दांत होते हैं और ये एक निश्चित उम्र के बाद पूरी तरह निकल आते हैं. लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जिसके मुंह में 32 नहीं बल्कि 42 दांत हैं. यह सुनकर कोई भी हैरान हो सकता है. आइए जानते हैं इस शख्स की जिंदगी कैसी है और वह इतने ज्यादा दांतों के बावजूद अपने दांतों का ख्याल कैसे रखते हैं.
आमतौर पर किसी इंसान के मुंह में 32 दांत होते हैं, वहीं मलेशिया के एक इंजीनियर ने इस संख्या को पीछे छोड़ते हुए विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. उनके मुंह में कुल 42 दांत हैं. इसी अनोखी वजह से उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है. उनकी मुस्कान अब दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गई है.
मलेशिया के इंजीनियर ने बनाया रिकॉर्ड
मलेशिया के रहने वाले प्रथाब मुनियांडी ने सबसे ज्यादा दांत होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. 33 साल के प्रथाब तेल और गैस इंडस्ट्री में इंजीनियर के रूप में काम करते हैं. उनके मुंह में कुल 42 दांत हैं, जो सामान्य लोगों की तुलना में 10 ज्यादा हैं.इस उपलब्धि को 28 दिसंबर 2023 को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई. डॉक्टरों की जांच के बाद पुष्टि हुई कि उनके मुंह में 42 दांत मौजूद हैं.
परिवार के साथ चाय पीते समय चला पता
प्रथाब को अपने अतिरिक्त दांतों के बारे में सबसे पहले 2021 में एक पारिवारिक चाय-समारोह के दौरान पता चला. बातचीत के दौरान उन्होंने परिवार से कहा कि शायद उनके मुंह में सामान्य से ज्यादा दांत हैं.जब परिवार ने गिनती की तो उस समय 38 दांत निकले. बाद में जब डॉक्टरों ने एक्स-रे किया तो पता चला कि चार और दांत निकलने वाले हैं.2023 की शुरुआत तक उनके मुंह में कुल 42 दांत निकल आए.हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इस रिकॉर्ड को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया. इसके बाद प्रथाब मुनियांडी एक बार फिर इंटरनेट पर वायरल हो गए और लोग उनके बारे में ज्यादा जानने में दिलचस्पी लेने लगे.
लोगों को नहीं होता यकीन

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








