
'दुनिया में एक ही धर्म और वो है सनातन', जोधपुर में सीएम योगी का बड़ा बयान
AajTak
सीएम योगी ने कहा कि धर्म एक ही है और वो है सनातन धर्म. बाकी पंथ और संप्रदाय हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि हर देश, काल और परिस्थिति में बिना रुके, बिना डिगे और बिना झुके जो कायम है, वो सनातन है. दुनिया में बहुत लोग आए और चले गए, लेकिन सनातन ने किसी भी परिस्थिति में अपनी निरंतरता बनाए रखी.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि एक ही धर्म है और वो है सनातन धर्म. उन्होंने ये बयान राजस्थान के जोधपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया.
सीएम योगी ने कहा कि धर्म एक ही है और वो है सनातन धर्म. बाकी पंथ और संप्रदाय हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि हर देश, काल और परिस्थिति में बिना रुके, बिना डिगे और बिना झुके जो कायम है, वो सनातन है. दुनिया में बहुत लोग आए और चले गए, लेकिन सनातन ने किसी भी परिस्थिति में अपनी निरंतरता बनाए रखी.
उन्होंने जोधपुर के लोगों को अयोध्या आने का भी न्योता दिया. उन्होंने कहा कि हमारे रास्ते अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन हर रास्ता मंजिल तक पहुंचता है. ये वही रास्ता है, जो हमारे संतों और योगियों ने हमें दिखाया है. उन्होंने कहा कि 500 साल के इंतजार के बाद 22 जनवरी को भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे. इससे हर भारतवासी प्रसन्न होगा.
सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री बना था, तभी मैंने प्रण ले लिया था कि दीपावली तो मैं अयोध्या में ही मनाउंगा. तब मुझे कई लोगों ने कहा कि क्या कर रहे हैं, लोग आपके खिलाफ हो जाएंगे, लेकिन हम तो प्रभु राम का काम करेंगे.
बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर बनकर लगभग तैयार है. 15 जनवरी से यहां प्रतिष्ठान शुरू हो जाएंगे. 22 जनवरी को मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें मौजूद रहेंगे.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











