
दुनिया के इन देशों में सबसे ज्यादा मोटे लोग, WHO ने वजन घटाने के लिए दी ये सलाह
AajTak
हाल ही में हुए शोध में कहा गया है कि दुनियाभर में एक अरब देश से अधिक लोग मोटे हो गए हैं. लैंसेट की स्टडी में कहा गया है कि 10 सबसे मोटापे से ग्रस्त देशों में से 9 देश प्रशांत क्षेत्र के हैं.
दुनिया की लीडिंग मेडिकल जर्नल 'लैंसेट' में प्रकाशित नए विश्लेषण से पता चला है कि दुनिया के शीर्ष 10 मोटापे से ग्रस्त देशों में से 9 प्रशांत क्षेत्र के देश (फिजी, पापुआ न्यू गिनी, माइक्रोनेशिया, समोआ, सोलोमन आइलैंड इत्यादि) हैं. इन देशों में 20 साल और उससे अधिक उम्र की महिलाओं और पुरुषों में मोटापा सबसे अधिक देखा जा रहा है.
2022 के आंकड़ों के हवाले से किए गए शोध में पाया गया कि दुनिया में 1 अरब से अधिक लोग अब मोटापे के साथ जी रहे हैं. दुनिया भर में, वयस्कों में मोटापा 1990 के बाद से दोगुना से अधिक हो गया है. बच्चों और किशोरों (5 से 19 वर्ष की आयु) में यह चार गुना हो गया है. आंकड़ों से यह भी पता चला है कि 2022 में 43% वयस्क अधिक वजन वाले थे. इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए डेटा संग्रह करने और विश्लेषण करने में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने योगदान किया है.
प्रशांत क्षेत्र के देशों में, हाल के दशकों में हर आयु के लोगों में अधिक वजन, मोटापा और डाइट संबंधी बीमारियां बढ़ी हैं जो अकाल मौत और विकलांगता का प्रमुख कारण बन गए हैं. मोटापे से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों जैसी खतरनाक बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है.
ये बीमारियां न केवल जान के लिए खतरा हैं बल्कि इनसे जीवन की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है. इससे इंसान के लंबे सालों तक काम करने की क्षमता कम होती है जिससे आर्थिक और विकास के लक्ष्यों पर असर होता है.
प्रशांत क्षेत्र में हेल्थ लीडर्स लंबे समय से मोटापे की बढ़ती महामारी के बारे में जानते हैं. इस दिशा में कई प्रयास किए गए हैं लेकिन इसकी गति बहुत धीमी है. बड़ी चुनौती ये हैं कि मोटापे को बढ़ावा देने वाले बहुत से कारक स्वास्थ्य क्षेत्र के नियंत्रण से बाहर है.
दक्षिण प्रशांत में WHO के प्रतिनिधि डॉ. मार्क जैकब्स कहते हैं, 'मोटापे के कारक जटिल हैं. प्रशांत के कई हिस्सों में, अनहेल्दी और खराब तरीके से बनाया खाना सस्ता है और यह आसानी से मिल जाता है. विज्ञापनों के जरिए इन्हें बढ़ावा दिया जाता है. दूसरी ओर, जलवायु परिवर्तन के कारण सूखे, बाढ़ और समुद्र जलस्तर के बढ़ने जैसी दिक्कतें आ रही हैं जिससे खाना और महंगा होता जा रहा है. हम क्या खाते हैं, कितना खाते हैं, एक्सरसाइज, संस्कृति जैसी चीजें मोटापे पर असर डालती है.'

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











