
दुकान में घुसकर बंदूक के दम पर की थी लाखों की लूट... दिल्ली पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर में एक जनरल स्टोर से बंदूक की नोक पर करीब 3.5 लाख रुपये लूटने के आरोप में दो किशोर लड़कों को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर में एक जनरल स्टोर से बंदूक की नोक पर करीब 3.5 लाख रुपये लूटने के आरोप में दो किशोर लड़कों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों की उम्र 17 साल है और उनके साथी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लूट की यह घटना 5 जून को रात करीब 12:30 बजे हुई, जब तीन नकाबपोश हमलावर विजय मोहल्ला में शिकायतकर्ता आरिफ के घर के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक जनरल स्टोर में घुसे और बंदूक की नोक पर करीब 3.5 लाख रुपये लूट लिए.
यह भी पढ़ें: पुलिसकर्मी बनकर मुंबई के शख्स से लूटे 31 लाख रुपये... बेंगलुरु से 8 गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों नाबालिगों ने लूट में अपनी संलिप्तता कबूल की और अपने साथी की पहचान भी बताई, जो फरार है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, दो गोलियां और 21,600 रुपये की नकदी बरामद की है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अब तक वे ऐसी कितनी घटनाओं में शामिल रह चुके हैं.
शिकायतकर्ता आरिफ के मुताबिक जब वह जनरल स्टोर में था, तभी आरोपी घुस गए और बंदूक की नोक पर लूटपाट की. इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










