
दी ऐपलोड शो: OnePlus Watch Harry Potter एडिशन, Nokia C01 Plus और Apple इवेंट के बारे में चर्चा...
AajTak
लेटेस्ट गेजेट्स को लेकर आपने मन में है कोई सवाल या उत्सुकता तो आजतक आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा खास शो- App Load, जिसमें टेक एक्सपर्ट आपको बेहद सरल और आसान भाषा में बताएंगे उनका जवाब. आज बात कर रहे हैं OnePlus Watch Harry Potter एडिशन के बारे में. इनकी क्या हैं खूबियां और कमियां, क्या अच्छा है और क्या बुरा. इसके अलावा Nokia C01 Plus की चर्चा करेंगे. साथ ही Apple event के बारे में बताएंगे मुन्ज़िर अहमद और मानस तिवारी. तो देखिए ये खास शो- App Load.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











