
दीपोत्सव के लिए कल अयोध्या पहुंचेंगे सीएम योगी, 31 को करेंगे राम मंदिर के दर्शन, जानें पूरा शेड्यूल
AajTak
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल अयोध्या में रामकथा पार्क में बने हेलीपैड पर उतरेंगे, इसके बाद योगी रामकथा पार्क में संस्कृति विभाग द्वारा बनाई गई प्रदर्शनी एवं झांकियों का अवलोकन करेंगे.
देशभर में दीपावली के त्योहार को मनाने की तैयारियां पूरी हैं. भगवान राम की नगरी अयोध्या भी सज चुकी है. राम मंदिर निर्माण के बाद यह पहली दिवाली है, इसे खास बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. ऐसे में राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ भी कल अयोध्या का दौरा करेंगे.
मुख्यमंत्री बनने के बाद से अब तक योगी आदित्यनाथ अयोध्या में आठवां दीपोत्सव मनाने जा रहे हैं. इस बार भी वे भव्य कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए 30 अक्टूबर को दोपहर लगभग 2:40 बजे अयोध्या पहुंचेंगे.
सीएम योगी का पूरा शेड्यूल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने राजकीय विमान से रामकथा पार्क में बने हेलीपैड पर उतरेंगे, इसके बाद योगी रामकथा पार्क में संस्कृति विभाग द्वारा बनाई गई प्रदर्शनी एवं झांकियों का अवलोकन करेंगे. साथ ही वे रामकथा पार्क हेलीपैड पर भरत मिलाप कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री रामकथा पार्क में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे. बता दें कि राम की पैड़ी सरयू तट पर सरयू आरती में भी सीएम योगी शामिल होंगे. साथ ही अयोध्या में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर वहां पर फायर क्रैकर शो का अवलोकन करेंगे.
31 को करेंगे रामलला के दर्शन
इसके अगले दिन सीएम योगी हनुमानगढ़ी व श्रीराम जन्मभूमि परिसर में दर्शन पूजन करेंगे. अयोध्या के अपने शेड्यूल के बाद वो दिवाली की शाम को गोरखपुर पहुंच जाएंगे.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











