
दीपावली और छठ पूजा में घर जाने के लिए हैं परेशान ? इन ट्रेनों में बुक कराएं कन्फर्म टिकट !
AajTak
Indian Railway: पर्व त्योहार पर घर जाने वालों की काफी भीड़ हो जाती है. ऐसे में यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे की तरफ से कई जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. तो चलिए जानते हैं लिस्ट.
दीपावली और सूर्य उपासना के महापर्व डाला छठ के मद्देनजर भारतीय रेलवे अलग-अलग रेल रूट पर पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है. वहीं, दूसरी तरफ इन पूजा स्पेशल ट्रेनों में खाली बर्थ की लिस्ट भी जारी कर रहा है.ताकि यात्रियों को कंफर्म टिकट लेने में आसानी हो. आपकी सुविधा के लिए हम 27 अक्टूबर 2024 तक के उपलब्ध डाटा के अनुसार उन सभी ट्रेनों की लिस्ट और उनमें उपलब्ध सीटों का विवरण दे रहे हैं. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन एवं छठ पूजा के अवसर पर रेल यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिये रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. विशेष ट्रेनों में 27 अक्टूबर, 2024 की शाम तक बर्थ/सीट की उपलब्धता की लिस्ट जारी की गई है ताकि लोग आसानी से इन ट्रेनों में अपना रिजर्वेशन करा सकें.
यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट और उनमें उपलब्ध सीटों की डिटेल वाराणसी सिटी से 29 अक्टूबर, 2024 को प्रस्थान करने वाली 05056 वाराणसी सिटी-लालकुआँ विशेष गाड़ी के वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 20, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 31, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 251 एवं शयनयान श्रेणी में 189 बर्थ उपलब्ध है.
> वाराणसी सिटी से 05 नवम्बर, 2024 को प्रस्थान करने वाली 05056 वाराणसी सिटी-लालकुआं विशेष गाड़ी के वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 17, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 20, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 248 एवं शयनयान श्रेणी में 100 बर्थ उपलब्ध है.
> वाराणसी सिटी से 12 नवम्बर, 2024 को प्रस्थान करने वाली 05056 वाराणसी सिटी-लालकुआँ विशेष गाड़ी के वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 16, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 22 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 142 बर्थ उपलब्ध है.
> गोरखपुर से 05 नवम्बर, 2024 को प्रस्थान करने वाली 03132 गोरखपुर-सियालदह विशेष गाड़ी के शयनयान श्रेणी में 571 बर्थ उपलब्ध है.
> गोरखपुर से 30 अक्टूबर, 2024 को प्रस्थान करने वाली 04043 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी के वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 05 एवं शयनयान श्रेणी में 846 बर्थ उपलब्ध है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







