
दिवाली पोस्ट में गाजा की चर्चा, डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने X पर क्या लिखा कि हंगामा मच गया!
AajTak
बॉलीवुड के निर्देशक रामगोपाल वर्मा दिवाली पर पोस्ट लिखने बैठे तो उन्होंने गाजा का जिक्र कर दिया. इस पर सोशल मीडिया में लोग उनकी जबर्दस्त आलोचना कर रहे हैं. कई लोगों ने उन्हें गाजा के लोगों का दुख याद दिलाया है और उनकी पोस्ट की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं.
फिल्म डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा का दीवाली पर किया गया एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. मात्र कुछ घंटों में इस पोस्ट को 13 लाख लोग देख चुके हैं. दीवाली से जुड़े इस पोस्ट में राम गोपाल वर्मा ने भारत में मनाई जाने वाली दीपावली की तुलना गाजा से की है. इस पोस्ट के लिए सोशल मीडिया पर उनकी तीखी आलोचना हो रही है.
दिवाली की रात लगभग 8 बजे डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने एक्स पर लिखा, "भारत में केवल एक दिन दिवाली होती है और गाजा में हर दिन दिवाली होती है." इस पोस्ट के साथ उन्होंने फायर इमोजी भी लगाया.
देखते ही देखते रामगोपाल वर्मा का ये पोस्ट वायरल हो गया.
एक यूजर ने रामगोपाल के पोस्ट पर एक प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "तुम्हें इंसान बनने में बरसों लगेंगे. तुम्हें जश्न और तबाही में फ़र्क़ भी नहीं पता."
In INDIA only one day is DIWALI and in GAZA, every day is DIWALI🔥🔥🔥
एक दूसरे यूजर ने लिखा, "ध्यान खींचने का घिनौना तरीका. बधाई हो सर्वश्रेष्ठ MF (मॉक्यूमेंट्री फ़िल्म) का पुरस्कार आपको जाता है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











