
दिवाली-छठ पर बिहार आने वाले सभी लोगों का होगा कोरोना टेस्ट, लगेगी वैक्सीन: नीतीश कुमार
AajTak
सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कोरोना की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान कोरोना की जांच, वैक्सीनेशन, ब्लैक फंगस, टीवी समेत अन्य बीमारियों के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने आदेश दिया कि दिवाली और छठ पर बिहार आने वाले सभी लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा. इसके अलावा जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन नहीं लगी है, उनका वैक्सीनेशन कराया जाएगा. ...(2/2) दीपावली एवं छठ महापर्व में देश के अन्य राज्यों में रह रहे बिहार के लोग बड़ी संख्या में यहां आते हैं, उन सबका कोरोना जांच कराने तथा अगर उनका अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ है तो उनका टीकाकरण भी अवश्य कराने का निर्देश दिया। https://t.co/YnK5mlLoYD pic.twitter.com/PBVEb1T7mf

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











