
'दिल से मानता था, लेकिन अब सब खत्म...', नसरुल्लाह से निकाह पर क्या बोले अंजू के पति?
AajTak
पाकिस्तान पहुंची राजस्थान की अंजू ने धर्म परिवर्तन कर नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है. अंजू 22 जुलाई को वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान में एंट्री की थी. अंजू के इस कदम पर उसके पति का दर्द छलका है. उन्होंने कहा है कि अंजू ने धोखा दिया है.
अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान गई अंजू ने धर्म बदलकर उससे निकाह कर लिया है. राजस्थान की रहने वाली 35 वर्षीय अंजू नसरुल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान के खैबर पख्तनूख्वा प्रांत के अपर दीर बाला जिला चली गई थी. अंजू ने वहां धर्म बदलकर अपना नाम फातिमा कर लिया है. अंजू ने नसरुल्लाह से मिलने के लिए 22 जुलाई को वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान में एंट्री की थी. नसरुल्लाह ने अंजू को रावलपिंडी में रिसीव किया था.
अंजू के इस कदम पर उसके पति ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि अंजू ने बताया था कि वो घूमने के लिए जयपुर जा रही है. लेकिन वह पाकिस्तान चली गई. उसने मुझे धोखा दिया है. उसको यह कदम उठाने से पहले बच्चों के बारे में सोचना चाहिए था. उसने मुझे धोखा दिया है. मेरा दिल तोड़ा है.
खत्म है सबः अंजू के पति अरविंद
अंजू के पति अरविंद से जब यह पूछा गया कि अगर अंजू दो-चार दिन में पाकिस्तान से वापस आती है और माफी मांगती है तो क्या रिश्ता पहले जैसा रहेगा? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "नहीं, अब उससे रिश्ता रखना ही नहीं है. खत्म है सब. बच्चे भी तैयार हैं. बच्चों ने भी उससे (अंजू) रिश्ता खत्म कर लिया है."
वहीं, तलाक को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि तलाक की कोई बात ही नहीं है. उसने पहले ही पाकिस्तान में बोल दिया है कि मैंने तलाक ले लिया है. जबकि अभी तक तलाक की बात भी नहीं हुई है.
अरविंद से जब पूछा गया कि क्या अंजू ने नसरुल्लाह से शादी कर ली है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है. वो खुद मीडिया में आकर बता रही है कि मैंने शादी नहीं की है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








