
दिल, दोस्ती और कातिल पत्नी... मेरठ की मुस्कान और साहिल की प्रेम कहानी में कैसे कांटा बन रहा था सौरभ?
AajTak
ये कहानी है तीन लोगों की हैं. 29 साल के सौरभ कुमार, 26 साल की मुस्कान रस्तौगी और 28 साल के साहिल शुक्ला की. साल 2016 में सौरभ की मुलाकात मेरठ में मुस्कान से हुई थी. मुलाकात दोस्ती में बदल गई और फिर दोस्ती प्यार में.
Meerut Saurabh Kumar Murder Case: यूपी के मेरठ में अंजाम दिए गए सौरभ कुमार मर्डर केस की चर्चा पूरे देश में हो रही है. पहले इस कत्ल के पीछे पति, पत्नी और वो कहानी सामने आई. फिर कातिल पत्नी मुस्कान की करतूत बेनकाब हुई और अब मुस्कान के प्रेमी साहिल शुक्ला के बारे में एक बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं, जो बेहद हैरान करने वाले हैं. साहिल का अपनी 'मुर्दा' मां से बातें करना और सौरभ की हत्या के बाद उसकी हथेलियों और सिर को काटकर साथ ले जाना इस मामले को और पेचीदा बना देता है. दरअसल, साहिल अपनी माशूका मुस्कान को शिद्दत से चाहता था. मगर उन दोनों के रिश्ते में एक ही कांटा था. और वो था सौरभ कुमार.
पहली मुलाकात, दोस्ती और शादी ये कहानी है तीन लोगों की हैं. 29 साल के सौरभ कुमार, 26 साल की मुस्कान रस्तौगी और 28 साल के साहिल शुक्ला की. साल 2016 में सौरभ की मुलाकात मेरठ में मुस्कान से हुई थी. मुलाकात दोस्ती में बदल गई और फिर दोस्ती प्यार में. सौरभ ने मुस्कान को बताया था कि वो मर्चेंट नेवी में काम करता है और लंदन में पोस्टेड है. मुस्कान शादी के लिए तैयार थी. लेकिन सौरभ के घर वाले मुस्कान से उसकी शादी के लिए तैयार नहीं थे. लिहाजा, सौरभ ने घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर मुस्कान से शादी कर ली. शादी के बाद वो छह महीने के लिए लंदन चला गया. बाद में पता चला कि सौरभ मर्चेंट नेवी में नहीं, बल्कि लंदन की किसी बेकरी में काम करता है. उसकी माली हालत भी ज्यादा अच्छी नहीं थी.
मुस्कान और साहिल की नजदीकियां इधर, सौरभ और मुस्कान को तब तक एक बेटी हो चुकी थी. बेटी होने के बाद अब सौरभ के घर वाले भी उसके करीब आने लगे थे. मगर तभी कहानी में एक नया ट्विस्ट आ जाता है. सौरभ ज्यादातर लंदन में रहता था और मुस्कान अकेली अपनी बेटी के साथ किराए के मकान में. इसी दौरान मुस्कान की मुलाकात उसी मोहल्ले में रहने वाले साहिल शुक्ला से होती है, जो स्कूल के दिनों से मुस्कान को जानता था. देखते ही देखते दोनों बेहद करीब आ गए अब साहिल अकसर मुस्कान के घर आने-जाने लगा. यहां तक कि दोनों घर में शराब भी पीते थे और नशा भी करते थे. इत्तेफाक से मकान मालिक उन दोनों के रिश्ते को भांप गया.
दो साल बाद घर आया था सौरभ साल 2021 में जब सौरभ लंदन से मेरठ आया, तब मकान मालिक उसे मुस्कान और साहिल का सच बताया. इस बीच दोनों के कुछ चैट पर भी सौरभ की नजर पड़ी. फिर सौरभ और मुस्कान में झगड़ा हो गया. बात तलाक तक पहुंची. सौरभ मुस्कान को अब तलाक देना चाहता था. इन्ही झगड़ों के बीच 2023 में सौरभ फिर से लंदन चला गया. अब मुस्कान और साहिल आजाद थे. फिर पूरे दो साल बाद फरवरी 2025 में ये आजादी खत्म होने वाली थी. क्योंकि सौरभ 24 फरवरी को लंदन से दो साल बाद मेरठ अपने घर लौट रहा था.
मुस्कान के बर्थडे पर कत्ल का प्लान 25 फरवरी को मुस्कान का बर्थडे था. वो उसका बर्थडे मनाने के लिए आ रहा था. लेकिन इधर मुस्कान कुछ और ही प्लान कर के बैठी थी. उसका इरादा ठीक बर्थडे वाले दिन यानी 25 फरवरी को ही सौरभ को मार डालने का था. मगर ऐसा हो ना सका. 25 फरवरी वाली प्लानिंग फेल हो गई और सौरभ बच गया. मगर मुस्कान और साहिल अगली प्लानिंग में जुट गए थे. मुस्कान की बेटी का एग्जाम चल रहा था. तीन मार्च को एग्जाम खत्म होते ही मुस्कान ने अपनी बेटी को अपनी मां के घर भेज दिया. और तीन मार्च का दिन सौरभ के कत्ल के लिए चुना.
पहले मुस्कान, फिर साहिल ने किए चाकू से वार उस दिन रात को जैसे ही सौरभ अपने कमरे में सोने गया, मुस्कान ने साहिल को बुला लिया. इसके बाद पहले मुस्कान ने सौरभ के सीने पर तेजधार खंजर से वार किया. क्योंकि साहिल चाहता था कि सौरभ के सीने पर पहला वार उसकी पत्नी मुस्कान ही करे. फिर साहिल चाकू लेकर सौरभ पर टूट पड़ा. सौरभ पूरी ताकत से लड़ने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वो हार गया. मुस्कान उसकी मौत का तमाशा देखती रही. कुछ ही मिनटों में सौरभ की सांसें थम चुकी थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










