
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत NCR के इन शहरों में स्कूल बंद, भारी बारिश के चलते फैसला
AajTak
NCR सहित उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में शनिवार से बारिश का सिलसिला जारी है. जिससे विभिन्न इलाकों में जलजमाव, अचानक बाढ़ और घर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं. मौसम विभाग की ओर से जारी बारिश के अलर्ट के बीच कई शहरों में आज (सोमवार), 10 जुलाई को स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है.
Schools Closed: लगातार जारी भारी बारिश को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली और NCR के शहर गुरुग्राम और नोएडा के सभी स्कूल आज (सोमवार), 10 जुलाई को बंद कर दिए गए हैं. इसके अलावा गाजियाबाद में बारिश के कारण दो दिन और उसके बाद कांवड़ यात्रा के कारण 17 जुलाई तक स्कूल बंद रहेंगे. प्रशासन ने पहले कांवड़ यात्रा के कारण रविवार तक स्कूल बंद रखने की घोषणा की थी.
NCR सहित उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में शनिवार से बारिश जारी है. जिससे विभिन्न इलाकों में जलजमाव, अचानक बाढ़ और घर गिरने की घटनाएं सामने आई है, जिससे जान-माल की हानि भी हुई है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शहर के स्कूलों के प्रमुखों को एक नोटिस भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सोमवार को स्टूडेंट्स के लिए बंद रहेंगे. हालांकि, शिक्षकों को पहले की तरह ही स्कूल जाने का निर्देश दिया गया है.
उन्होंने कहा, 'शुक्रवार से हो रही मूसलाधार बारिश और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए यह निर्देश दिया गया है कि सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 10 जुलाई (सोमवार) को स्टूडेंट्स के लिए बंद रहेंगे. छात्रों को छुट्टी के बारे में पहले से ही सूचित कर देना चाहिए ताकि वे बाहर न निकलें. सभी प्रमुख और शिक्षक हमेशा की तरह ही स्कूलों में आएंगे. सभी कार्यालय भी काम करेंगे.'
दिल्ली के पड़ोसी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे. गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने ट्वीट किया, 'जिले में भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए 10 जुलाई को जिले के सभी बोर्डों के सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाएं बंद रहेंगी.'
भारी बारिश के कारण गुरुग्राम के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया है, जिससे यातायात जाम हो गया है. प्रशासन ने कॉर्पोरेट ऑफिसों को सोमवार को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी और स्कूलों को छुट्टी की घोषणा करने की सलाह दी.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











