
दिल्ली: Red Fort के ऊपर मंडरा रहा था Drone, पुलिस ने जब्त कर दर्ज किया केस
Zee News
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के मुताबिक, 1 अगस्त को लाल किले (Red Fort) के पीछे वाले रोड विजय घाट पर एक वेब सीरीज (Web Series) की शूटिंग चल रही थी, इसकी शूटिंग के दौरान ड्रोन (Drone) का इस्तेमाल किया गया.
नई दिल्ली: देश में स्वाधीनता दिवस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व को लेकर देश भर में अलर्ट है. केंद्रीय एजेंसिया और राज्य पुलिस लगातार सुरक्षा इंतजाम चाक चौबंद करने में लगी हैं. 15 अगस्त की इन्हीं तैयारियों के बीच पुरानी दिल्ली स्थित लाल किले (Red Fort) पर ड्रोन (Drone) उड़ता देख हड़कंप मच गया. दिल्ली पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए ड्रोन को जब्त कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, 1 अगस्त को लाल किले के पीछे वाले रोड विजय घाट पर वेब सीरीज की शूटिंग चल रही थी, इसकी शूटिंग के दौरान ड्रोन का इस्तेमाल किया गया. उस ड्रोन को लालकिले के ऊपर ले जाया गया. दिल्ली पुलिस के स्टाफ ने जैसे ही ड्रोन को देखा तो हड़कंप मच गया.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










