
दिल्ली: RAU'S IAS की बाउंड्री पानी में, स्कूटी-बुलेट सब डूब चुके थे, जैसे ही एंट्री गेट खुला... हादसे से पहले का Video
AajTak
सोशल मीडिया पर हादसे से ठीक पहले का एक वीडियो वायरल है, जिसमें सामान्य बारिश के बाद ओल्ड राजेंद्र नगर की बदहाल स्थिति नजर आ रही है. यह वीडियो RAU's IAS Study Circle के ठीक सामने से ही किसी ने अपने फोन में शूट किया है, जिसमें चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है.
भारत की राजधानी दिल्ली में यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की शनिवार (27 जुलाई) को उनके कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने से मौत हो गई. हादसा ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित RAU's IAS कोचिंग सेंटर का है. दो छात्राएं और एक छात्र- चार घंटे से अधिक समय तक बेसमेंट के अंदर फंसे रहे, जब तक उनको रेस्क्यू किया जाता, तीनों की मौत हो चुकी थी. इस हादसे के बाद छात्रों में रोष है. उन्होंने दिल्ली नगर निगम, स्थानीय विधायक और पार्षद के खिलाफ नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि RAU's IAS Study Circle के ऑनर और कोऑर्डिनेटर को गिरफ्तार कर लिया गया है. समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक छात्र ने कहा, 'एमसीडी और कोचिंग संस्थान दोनों दोषी हैं, उन्हें संयुक्त रूप से उत्तरदायी ठहराया जाना चाहिए.' एक अन्य छात्र ने एएनआई को बताया कि लगभग 20-25 छात्र कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में फंसे हुए थे. ज्यादातर खुद के प्रयासों से बाहर निकले और कुछ छात्र अंदर ही फंसे रह गए. RAU's IAS में पढ़ने वाले छात्रों ने कहा कि हादसे के बाद दिल्ली सरकार का कोई प्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं पहुंचा, न ही उनकी सुध ली.
सोशल मीडिया पर हादसे से ठीक पहले का एक वीडियो वायरल है, जिसमें सामान्य बारिश के बाद ओल्ड राजेंद्र नगर की बदहाल स्थिति नजर आ रही है. यह वीडियो RAU's IAS Study Circle के ठीक सामने से ही किसी ने अपने फोन में शूट किया है, जिसमें चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. कोचिंग सेंटर रोड के ठीक बगल में स्थित है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर कमर भर पानी लगा है. इतना पानी है कि बाइक और स्कूटी लगभग डूब जा रही हैं. वायरल वीडियो में RAU's IAS कोचिंग सेंटर का एंट्री गेट बंद नजर आ रहा है.
पानी लोहे के गेट के आधे हिस्से तक पहुंच रहा है. बताया जा रहा है कि कोचिंग सेंटर के किसी स्टाफ को घर जाना था, इसलिए एंट्री गेट खोला गया. गेट के खुलते ही सड़क पर जमा पानी तेज धार के साथ कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में भरने लगा. पानी इतना ज्यादा था कि करीब 12 फीट गहरे बेसमेंट को भरने में कुछ मिनट ही लगे और उसके अंदर मौजूद छात्र-छात्राएं फंस गए. दरअसल, RAU's IAS Study Circle ने बिल्डिंग के बेसमेंट में ही अपनी लाइब्रेरी बना रखी थी. इसीलिए इतनी संख्या में छात्र बेसमेंट में मौजूद थे.
हादसे के बाद दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने एमसीडी कमिश्नर को निर्देश दिया कि दिल्ली भर में ऐसे सभी कोचिंग सेंटर जो एमसीडी के अधिकार क्षेत्र में हैं और बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे हैं, जो भवन नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और मानदंडों के अनुरूप नहीं हैं, उनके खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह पता लगाने के लिए तत्काल जांच शुरू की गई है कि क्या इस हादसे के लिए एमसीडी का कोई अधिकारी जिम्मेदार है. यदि कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







