
दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश, डूबे कई इलाके
AajTak
गाजियाबाद और नोएडा सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के इलाकों में भी बारिश हुई है. बारिश के बाद ऐसे भी विजुअल्स आ रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि पानी भरने के बाद पूरा का पूरा ऑटो पानी में समा गया है. पीतमपुरा और दिल्ली विश्वविद्यालय में करीब 2 घंटे में 5 सेमी से ज्यादा बारिश हुई है.
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में मंगलवार सुबह-सुबह झमाझम बारिश हुई, जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया. इसके साथ दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव देखने को भी मिला. पीतमपुरा, दिल्ली विश्वविद्यालय, नरेला और पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई, जबकि दिल्ली के कई अन्य इलाके सूखे रहे. गाजियाबाद और नोएडा सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के इलाकों में भी बारिश हुई है. बारिश के बाद ऐसे भी विजुअल्स आ रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि पानी भरने के बाद पूरा का पूरा ऑटो पानी में समा गया है. पीतमपुरा और दिल्ली विश्वविद्यालय में करीब 2 घंटे में 5 सेमी से ज्यादा बारिश हुई है.
मौसम विभाग ने आमतौर पर हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.
किन इलाकों में कितनी बारिश?
रिज: 72.4 मिमी सफदरजंग: 28.7 मिमी लोदी रोड: 25.6 मिमी आयानगर: 2.2 मिमी पालम: 2.0 मिमी

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











