
दिल्ली-NCR में मौसम ने बदली करवट, सामान्य से दो डिग्री कम रह सकता है तापमान, बारिश का भी अलर्ट
AajTak
दिल्ली-NCR में अब लोगों को हल्की सर्दी का एहसास होने लगा है. मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-NCR में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 29-32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17-18 डिग्री के आस पास रहा है. जिससे लोगों को सुबह-शाम हल्की सर्दी महसूस हो रही है.
दिल्ली-NCR में मौसम ने करवट ले ली है और सर्दी ने धीरे-धीरे अपनी मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है. पिछले 24 घंटों के दौरान क्षेत्र में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव तो नहीं हुआ, लेकिन न्यूनतम तापमान 17-18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29-32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, ये तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस कम है जो सर्दी के बढ़ते प्रभाव को दिखाता है.
मौसम विभाग ने बताया कि 16 से 18 अक्टूबर तक दिल्ली-NCR में आसमान साफ रहने की संभावना है. हालांकि, सुबह के वक्त हल्की धुंध या कोहरा देखने को मिल सकता है जो सर्दी की शुरुआत का संकेत है.
सामान्य से 2 डिग्री कम रह सकता है तापमान
इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहने का अनुमान है. ये स्थिति 17 और 18 अक्टूबर को भी बनी रहेगी.
सर्दी के इस मौसम में सुबह और रात के वक्त ठंडक बढ़ने की संभावना है, जिसके लिए निवासियों को हल्के गर्म कपड़ों की आवश्यकता पड़ सकती है. खासकर, सुबह की सैर करने वालों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.
केरल और तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.








