
दिल्ली-NCR में आ गई गुलाबी सर्दी...हवा में सांस लेना मुश्किल, कब तक छाया रहेगा ये स्मॉग
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में आज यानी 13 नवंबर की सुबह से ही धुंध छाई हुई है और गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है. मौसम विभाग ने इस स्मॉग का कारण हिमालय क्षेत्र में बने एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस को बताया है. वहीं, दिल्ली का प्रदूषण भी इस धुंध के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है.
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही धुंध छाई हुई है और ठंड भी महसूस की जा रही है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में फॉग और स्मॉग के कारण विजिबिलिटी कम हुई है. दरअसल, उत्तर भारत में अचानक छाए घने कोहरे और धुंध की वजह हिमालय क्षेत्र में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हवा की दिशा पश्चिम से पूर्व की तरफ चलने लगी है, जिससे अब तक पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर जमा हुआ प्रदूषण दिल्ली की तरफ रुख कर गया है. जब धुआं और धूल साथ होते हैं और तापमान गिरता है तो आद्रता उसके आस-पास इकट्ठा होकर धुंध यानी कोहरे का रूप ले लेती है.दिल्ली में कब तक छाया रहेगा स्मॉग? मौसम विभाग के मुताबिक, दोपहर तक कोहरा छंटने की संभावना है. वहीं, शहरी ऊष्मा द्वीप के साथ-साथ निम्न स्तर की सतही हवा इसे दूर जाने में मदद करेगी. इस समय दिल्ली के सफदरजंग जैसे शहरी क्षेत्रों में दृश्यता पहले से ही 400 मीटर तक बढ़ गई है. हालांकि, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में दोपहर में भी यही स्थिति रहेगी. लेकिन आज शाम या रात को कोहरे की स्थिति फिर से लौट सकती है क्योंकि तापमान फिर से गिर जाएगा.
कोहरा है या स्मॉग? क्या ये ठंड की शुरुआत है, उत्तर भारत में अचानक छाई धुंध का क्या कारण है? मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
दिल्ली-एनसीआर की हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल
दिल्ली में अचानक हवा की गुणवत्ता के खराब होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है. आज बुधवार सुबह कई इलाकों में वास्तविक समय प्रदूषण "सीवियर" या "खतरनाक" श्रेणी में पहुंच गया है. जिससे नागरिकों को सतर्कता की आवश्यकता बढ़ गई है. नई दिल्ली और साउथ दिल्ली के प्रदूषण मापने वाले स्टेशनों ने दर्शाया कि धूलकण के दोनों प्रकार, PM2.5 और PM10, निर्धारित मानकों से 10 गुना से 20 गुना तक अधिक हो गए हैं.
हालांकि, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उसमें हवा की क्वालिटी अब भी "बेहद खराब" श्रेणी में बताई जा रही है. इसका कारण यह है कि ये आंकड़े 24 घंटे के औसत पर आधारित होते हैं. बीते मंगलवार को हवा की गुणवत्ता अपेक्षाकृत बेहतर थी, जिसके चलते बुधवार सुबह का 24 घंटे का औसत AQI बहुत ज्यादा चिंताजनक नजर नहीं आ रहा है.
लेकिन असल में अगर कोई व्यक्ति बाहर जाता है तो उसे इसके तत्काल प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि दिल्ली के निवासी वास्तविक समय प्रदूषण स्तर को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतें. मास्क पहनना, बाहर कम घूमना और एयर प्यूरीफायर का उपयोग जैसी सावधानियां अपनाकर प्रदूषण के हानिकारक प्रभाव से बचा जा सकता है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







