
दिल्ली-NCR: घर से निकल रहे हैं तो आज इन रास्तों पर जाने से बचें
AajTak
जन्माष्टमी के चलते आज दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम होने की संभावना है. जिन वाहन चालकों को गिझौड़ चौराहे से अट्टा अंडरपास की तरफ जाना है, वे गिझौड़ चौराहे से बांये मुडकर होशियारपुर तिराहे से दाहिने मुड़कर सिटी सेन्टर या गिझौड़ चौक से दाहिने मुड़कर समरविला तिराहा होकर अपने गन्तव्य स्थान पर आसानी से जा सकते हैं.
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दिल्ली-नोएडा समेत पूरे NCR क्षेत्र के मंदिरों में आयोजन किए जाएंगे. इस दौरान इस्कॉन मंदिर सेक्टर 33 एवं सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 19 पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाना है. इस कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की सम्भावना है, जिसके तहत यातायात को डायवर्ट किया जाएगा.
एनटीपीसी अंडरपास चौराहे से गिझौड चौराहे की ओर तथा गिझौड चौक से एनटीपीसी की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा.
जिन वाहन चालकों को गिझौड़ चौराहे से अट्टा अंडरपास की तरफ जाना है, वे गिझौड़ चौराहे से बांये मुडकर होशियारपुर तिराहे से दाहिने मुड़कर सिटी सेन्टर/गिझौड़ चौक से दाहिने मुड़कर समरविला तिराहा होकर अपने गन्तव्य स्थान पर जा सकते हैं.
जिन वाहनों को कार्यक्रम स्थल की ओर (इस्कॉन मंदिर आना है, वे गाड़ियां एडोब बिल्डिंग के बराबर में बनी पार्किंग में पार्क कर पैदल मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे. वीवीआईपी पार्किंग में जाने वाले वाहन चालक सेक्टर 33-34 तिराहे से प्रवेश कर शिल्प हॉट पार्किंग में अपनी गाड़ी खड़ी कर पैदल जा सकेंगे.
जिन वाहनों को सेक्टर 31/25 चौराहा से गिझौड चौराहा होते हुए सेक्टर 60,62. इन्दिरापुरम गाजियाबाद की ओर जाना है, वे वाहन सेक्टर 31-25 चौराहा से स्पाइस मॉल चौराहा से एडॉब चौक, सेक्टर 22, 23, 54 तिराहा से गिझौड़ चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य स्थान को जो सकेंगे.
एलिवेटेड रोड के ऊपर यातायात निर्वाध रूप से चलता रहेगा. आज 19 अगस्त को इस्कॉन एनटीपीसी लूप से यातायात का आना व जाना ना प्रतिबन्धित रहेगा.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








