
दिल्ली: LG वीके सक्सेना के इस्तीफे की मांग, पूरी रात विधानसभा में धरना देंगे AAP विधायक
AajTak
दिल्ली में आम आदमी पार्टी और एलजी वीके सक्सेना के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है. हालात ऐसे बन गए हैं कि अब पूरी रात विधानसभा में आप विधायक एलजी के खिलाफ धरना देने वाले हैं. वे उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. उनके खिलाफ जांच बैठने की बात भी कर रहे हैं.
दिल्ली में आम आदमी पार्टी और एलजी वीके सक्सेना के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है. हालात ऐसे बन गए हैं कि अब पूरी रात विधानसभा में आप विधायक एलजी के खिलाफ धरना देने वाले हैं. वे उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. उनके खिलाफ जांच बैठने की बात भी कर रहे हैं.
कैसे बढ़ती गई एलजी बनाम आप सरकार की तकरार?
इस समय कई मुद्दों को लेकर आप सरकार एलजी से खफा चल रही है. एक तरफ शराब घोटाले की जांच और सिंगापुर दौरे की मंजूरी ना मिलना विवाद को बढ़ाने वाले रहा तो वहीं अब एलजी द्वारा कई प्रस्तावों को वापस भेजना तकरार को और ज्यादा बढ़ा गया है. इसी वजह से अब आम आदमी पार्टी के खिलाफ विधायक खुलकर एलजी के खिलाफ खड़े हो गए हैं.
आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एलान किया है कि दिल्ली विधानसभा में सभी विधायक आज शाम 7 बजे गांधी मूर्ति के नीचे बैठेंगे और सभी आम आदमी पार्टी के विधायक रात भर विधानसभा के भीतर ही रुकेंगे. सभी विधायक सदन की वेल में रात भर रहने वाले हैं. वैसे आप की लड़ाई तो एलजी से कई मुद्दों को लेकर है, लेकिन इस्तीफे की मांग एक दूसरे कारण से की जा रही है.
एलजी का इस्तीफा क्यों मांगा जा रहा?
असल में दुर्गेश पाठक ने सदन के माध्यम से एक बड़ी जानकारी दी. दिल्ली के उपराज्यपाल बनने से पहले विनय कुमार सक्सेना खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन थे. तब का एक किस्सा साझा करते हुए उन्होंने बताया कि नोटबंदी के दौरान पीएमओ में ऐसी बहुत शिकायतें गईं कि खादी ग्रामोद्योग ने बड़े स्तर पर पुराने नोट नए नोटो में बदले जा रहे हैं. जब इसकी जांच हुई, तो इसमें खादी ग्रामोद्योग के दो कैशियर के नाम आए- प्रदीप कुमार यादव और संजीव कुमार.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











