
दिल्ली: AI से छात्रा का अश्लील फोटो बनाकर भेजा, वायरल करने की धमकी दे मांगने लगा पैसा, गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर एक छात्रा का अश्लील फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल और परेशान करने का आरोप है. युवक ने AI (Artificial Intelligence) से फोटो बनाए थे.
दिल्ली पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर एक छात्रा का अश्लील फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल और परेशान करने का आरोप है. युवक ने AI (Artificial Intelligence) से फोटो बनाए थे. आरोपी तब गिरफ्तार हुआ जब पुलिस को एक नूडल्स विक्रेता का क्यूआर कोड मिला. नूडल्स विक्रेता को कोड के जरिए शिकायतकर्ता से पैसे लेने के लिए कहा गया था. आरोपी निखिल नंद नगरी का निवासी है. उसे साइबर पुलिस (साउथ-वेस्ट जिला) ने गिरफ्तार किया है.
साउथ-वेस्ट जिले के पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया, 'आरोपी ने पीड़िता की प्रोफाइल फोटो को AI तकनीक की मदद से अश्लील फोटो में बदलकर उसे ब्लैकमेल किया और पैसे मांगे. यह साइबर क्राइम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का खतरनाक दुरुपयोग है.'
'वन-टाइम व्यू' फीचर का किया इस्तेमाल पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता की प्रोफाइल फोटो को AI का उपयोग करके अश्लील बना दिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के 'वन-टाइम व्यू' फीचर का उपयोग करते हुए उसे भेजा, जिससे पीड़िता उसे सेव नहीं कर सकी.
कॉलेज छात्रा है पीड़िता पीड़िता एक कॉलेज छात्रा है. उसने 6 जनवरी को साइबर साउथ-वेस्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में उसने आरोप लगाया कि उसे एक सोशल मीडिया अकाउंट से महिला बनकर मैसेज किया गया. शुरुआत में बातचीत दोस्ताना थी, लेकिन जल्द ही इसका स्वरूप धमकी भरा और अश्लील हो गया.
फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने मांगे गए पैसे नहीं दिए तो वह उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया और उसके परिवार के सदस्यों को भेज देगा. इससे पीड़िता मानसिक रूप से परेशान हो गई. पीड़िता ने यह मामला अपने माता-पिता को बताया, जिन्होंने उसे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा.
दिल्ली के हर्ष विहार इलाके से गिरफ्तार शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से मिली जानकारी और चैट हिस्ट्री के बाद आरोपी के फेक अकाउंट से जुड़े फोन नंबर के जरिए उसका पता लगाया गया. आरोपी को पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला का विश्वास जीतने के लिए खुद को महिला बताया था और फिर AI तकनीक से बनाए गए फर्जी फोटो का इस्तेमाल किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








