
दिल्ली: AAP के कार्यालय पर भी चलेगा बुलडोजर? बीजेपी नेता बोले- दो कमरे अवैध बने
AajTak
दिल्ली में जारी बुलडोजर कार्रवाई के बीच बीजेपी नेता ने आरोप लगा दिया है कि आम आदमी पार्टी के राउज एवेन्यू स्थित कार्यालय में दो कमरे अवैध तरीके से बनाए गए हैं. उन्हें तोड़ने की मांग उठा दी गई है.
देश की राजनीति में बुलडोजर इस समय एक बड़ा मुद्दा बन गया है. जो राजनीति पहले उत्तर प्रदेश में शुरू हुई थी, अब अलग-अलग राज्यों में उसका इस्तेमाल होता दिख रहा है. दिल्ली में भी बुलडोजर फुल स्पीड से चल रहा है, जहांगीरपुरी से लेकर शाहीन बाग तक, लगातार कार्रवाई हो रही है. अब इस बीच बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के राउज एवेन्यू स्थित कार्यालय पर भी सवाल उठा दिए हैं.
दिल्ली बीजेपी नेता प्रवीन शंकर कपूर ने नॉर्थ एनडीएमसी को एक पत्र लिखा है. उस पत्र में दावा कर दिया गया है कि आप कार्यालय के जो दो कमरे बने हुए हैं, असल में वो सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाए गए हैं. ऐसे में अब उन दो कमरों को तोड़ने की बात कही जा रही है. अभी तक एनडीएमसी की तरफ से इस पत्र पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. लेकिन इससे पहले भी चिट्ठियों के आधार पर कार्रवाई होती देखी गई है. ऐसे में अब आप के कार्यालय के खिलाफ कोई एक्शन होता है या नहीं, इस पर सभी की नजर रहने वाली है.
वैसे इस समय दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बुलडोजर कार्रवाई देखने को मिल रही है. हनुमान जयंती पर हुए बवाल के बाद 20 अप्रैल को जहांगीरपुरी में बुलडोजर चला था. बवाल इतना ज्यादा बड़ा बन गया कि मामला कोर्ट तक जा पहुंचा और फिर उस कार्रवाई पर ही रोक लगा दी गई. लेकिन उस फैसले के बाद जहांगीरपुरी में तो बुलडोजर थमा, लेकिन शाहीन बाग में वो सक्रिय हो गया. जब वहां पर कार्रवाई हुई तो सीपीएम ने ये मामला सुप्रीम कोर्ट में उठा दिया. उम्मीद की गई कि जहांगीरपुरी की तरह यहां भी राहत मिल जाएगी.
लेकिन तब सुप्रीम कोर्ट ने उल्टा फटकार लगाते हुए सवाल उठाया कि कोई राजनीतिक पार्टी इस तरीके से यहां पर क्यों आई है. कोर्ट ने तब उस याचिका को सुनने से ही मना कर दिया था क्योंकि उनकी नजरों में जहांगीरपुरी का मामला अलग था. इस बात पर भी जोर रहा कि अगर किसी को अतिक्रमण के खिलाफ हो रही कार्रवाई से दिक्कत है तो पहले दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया जाए. अगर वहां पर राहत ना मिले, तब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाए.
इसके बाद शाहीन बाग का मामला ठंडा पड़ा तो मदरपुर में बुलडोजर के आने से विवाद बढ़ गया. वहां तो एमसीडी अधिकारियों पर ही पथराव हो गया और फिर पुलिस को भी लाठीचार्ज करना पड़ा. इस घटना में आप विधायक अमानतुल्लाह खान को भी गिरफ्तार किया गया था जिन्हें आज (शुक्रवार) को कोर्ट से बेल मिल गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











