
दिल्ली हादसा: 'जिस सिस्टम को बदलना चाहती थी तान्या उसी का हो गई शिकार', भाई ने मांगा इंसाफ!
AajTak
तान्या सोनी तेलंगाना के सिकंदराबाद की रहने वाली थी. केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने तान्या के पिता विजय कुमार से बात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने मृतक के शरीर को वापस लाने में पूरी मदद करने का वादा किया है. केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली स्थित अपने कार्यालय को सभी लंबित औपचारिकताओं को तेजी से पूरा करने के लिए पुलिस और अन्य अधिकारियों के साथ संपर्क में रहने का निर्देश दिया है.
देश की राजधानी दिल्ली, जहां हर साल बड़ी संख्या में लड़के-लड़कियां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने आते हैं. उनका सपना IAS-PCS बनकर देश के सिस्टम को बदलने का होता है. इन्हीं बच्चों में शामिल थी तेलंगाना की 25 साल की तान्या. तमाम छात्र-छात्राओं की तरह तान्या भी प्रशासनिक अधिकारी बनकर सिस्टम को बदलना चाहती थी लेकिन शनिवार को वह खुद व्यवस्था का शिकार हो गई.
दिल्ली के राजेंद्र नगर की RAU's IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में चलने वाली लाइब्रेरी में शनिवार को अचानक पानी भर गया. जब तक बच्चे कुछ समझ पाते वे हादसे का शिकार हो गए और दो छात्राओं और एक छात्र की मौत हो गई. मरने वालों में तान्या भी शामिल थी.
बिहार लाया जाएगा पार्थिव शरीर
तान्या सोनी तेलंगाना के सिकंदराबाद की रहने वाली थी. केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने तान्या के पिता विजय कुमार से बात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने मृतक के शरीर को वापस लाने में पूरी मदद करने का वादा किया है. केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली स्थित अपने कार्यालय को सभी लंबित औपचारिकताओं को तेजी से पूरा करने के लिए पुलिस और अन्य अधिकारियों के साथ संपर्क में रहने का निर्देश दिया है. तान्या के परिवारवाले बिहार के मूल निवासी हैं इसलिए उसके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए बिहार के औरंगाबाद लाया जाएगा.
'कार्रवाई से ही बच्चों को मिलेगा इंसाफ'
दिल्ली में तान्या के कजिन प्रतीक ने बताया, 'मेरे पास आज सुबह घर से फोन आया कि ऐसी घटना हुई है जिसके बाद मैं यहां पहुंचा. ये बहुत दुखद घटना है. ये सभी के लिए सीखने वाली बात है... बच्चों के साथ इस तरह की त्रासदी होती है. इसकी जिम्मेदारी किसकी बनती है और उसे क्या सजा मिलती है इसका एक एंड रिजल्ट सामने आना चाहिए. आंदोलन करना, मुद्दा उठाना, टीवी पर चलाना अलग चीज है लेकिन इसके पीछे कौन था, उस पर क्या कार्रवाई हुई, ये हमारे सामने आना चाहिए. तभी जाकर बच्चों को इंसाफ मिलेगा. ये मामूली बच्चे नहीं हैं. IAS की तैयारी कर रहे हैं, आगे चलकर देश के ब्यरोक्रेट्स बनेंगे. उनके साथ अगर ये हादसा हो रहा है तो सोचिए बच्चे इस देश में कितने सुरक्षित हैं.'

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







