
दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले, कोरोना कंट्रोल में, घबराने की नहीं है जरूरत
AajTak
राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यहां Pandemic (महामारी) फेज खत्म हो रहा है. अब दिल्ली में Endemic फेज जारी है.
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि नवंबर में संक्रमण दर 16 प्रतिशत थी, जबकि पिछले 2 महीने से संक्रमण दर 1 प्रतिशत से नीचे दर्ज हो रही है. आज 90 हजार से ज्यादा कोरोना टेस्ट दिल्ली में हुए हैं. संक्रमण दर 0.3 प्रतिशत दर्ज हुई है. संक्रमण दर के ऊपर नीचे जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है. WHO ने कहा था कि संक्रमण दर 5 प्रतिशत से नीचे रहनी चाहिए, जबकि दिल्ली में संक्रमण दर पिछले दो महीने से 1 प्रतिशत से कम है. कोरोना के मामलों में बढ़त को लेकर अस्पतालों में तैयारियों के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि "कोरोना से निपटने की तैयारी पूरी है. अस्पतालों में जितने बेड हैं, उनमें से 10 प्रतिशत बेड्स पर भी मरीज भर्ती नहीं हैं. 90 प्रतिशत बेड खाली हैं. इसके अलावा अस्पतालों और डिस्पेंसरी में टेस्ट काफी बड़ी संख्या में किए जा रहे हैं. देशभर से 6 गुना टेस्ट दिल्ली में हो रहे हैं. कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के अलावा वैक्सीनेशन भी तेजी से हो रहा है. फिलहाल पैनिक वाली कोई बात नहीं है, क्योंकि कोरोना काफी कम हो गया है."
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











